एक्सप्लोरर

गाजीपुर में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत हुए भावुक, बोले- कानून वापसी तक घर नहीं जाऊंगा

गाजीपुर में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि कानून वापसी तक हम घर नहीं जाएंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पिछले दो महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद यहां माहौल बदल गया है.

प्रशासन ने किसानों को आज रात तक हटने का अल्टीमेटम दिया है. वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि जान दे देंगे लेकिन आंदोलन खत्म नहीं करेंगे.

राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान टिकैत भावुक हो गए. उन्होंने कहा, ''प्रशासन हमसे बात कर रहा है और दूसरी तरफ बीजेपी के विधायक के लोग हमारे बुजुर्ग पर लाठियां चला रहे हैं. जो हमारे साथ आए हैं उनकी रक्षा की जिम्मेदारी हमारी है.''

टिकैत ने कहा, ''किसानों के साथ में गद्दारी की गई है और सरदार को बदनाम करने की कोशिश हुई है. इसका इंसाफ इसी दिल्ली से मिलेगा. पूरे देश का किसान आएगा और आंदोलन करेगा. दो विधायकों की यहां क्या जरूरत थी. विधायकों पर केस दर्ज हो. किसानों पर इन लोगों ने हमला किया है.''

गाजीपुर में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत हुए भावुक, बोले- कानून वापसी तक घर नहीं जाऊंगा

उन्होंने कहा, ''गाजीपुर बॉर्डर खाली करवाना है करवा लो. इनके पास पुलिस-प्रशासन है. खाली करवा लो. भारत सरकार बातचीत करे और कृषि कानून पर समाधान निकाले. जो लाल किला पर झंडा लगाया उसपर कार्रवाई करे. सरदार को सरकार बदनाम नहीं करे.''

राकेश टिकैत ने कहा, ''जिन मुद्दों के साथ मैं यहां आया था वह पूरा नहीं हो जाता तो मैं वापस नहीं जाऊंगा. मैं गद्दारी की वजह से भावुक हूं. मैंने भी बीजेपी को वोट किया...पत्नी ने किसी और को वोट दिया (यह कहते हुए राकेश टिकैत की आंखों से आंसू छलक पड़े) मैं किसी पार्टी के खिलाफ नहीं रहा.''

बता दें कि गाजीपुर में भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है. मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. ताजा स्थिति की समीक्षा के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर गृह सचिव अवनीश अवस्थी के साथ बैठक की है.

यहां देखें वीडियो

गाजीपुर बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच राहुल गांधी बोले- यह साइड चुनने का समय है, मैं किसानों के साथ हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget