एक्सप्लोरर

Election Result 2023: पूर्वोत्तर में BJP के फतह पर पीएम मोदी बोले, 'बीजेपी की जीत का रहस्य है त्रिवेणी यानी...'

Election Result 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी की जीत के मंत्र बताए.

Election Result 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय चुनाव परिणाम के बाद गुरुवार (2 मार्च) को बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तीनों राज्यों की जनता का आभार जताया और विपक्षी दलों पर जमकर तीर चलाए. साथ ही उन्होंने बीजेपी की जीत के मंत्र बताए. 

पीएम मोदी ने कहा, ''कुछ विशेष शुभचिंतक हैं. उन्हें सोचकर पेट में दर्द होता है कि बीजेपी की जीत का राज क्या है. मैं ज्यादा टीवी नहीं देख पाता हूं लेकिन मैंने अभी देखा नहीं है कि ईवीएम पर कोई गाली शुरू हुई है या नहीं. मैं हर शुभचिंतक को बीजेपी की सफलता का रहस्य बताना चाहता हूं. बीजेपी की जीत का रहस्य है त्रिवेणी.. यानी तीन धाराओं का संगम. पहला है बीजेपी सरकार का कार्य. दूसरा है बीजेपी सरकार की कार्य संस्कृति. तीसरी है बीजेपी के कार्यकर्ताओं का सेवा भाव. ये तीनों मिलकर बीजेपी की शक्ति को 1+1+1 यानी 111 गुना बढ़ा देते हैं.''

'मर जा मोदी'
पीएम मोदी ने कहा कि जहां एक तरफ लोग मेरी कब्र खोदने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी बढ़ती जा रही है. कुछ लोग बईमानी भी कट्टरता से करते हैं. य़ह कट्टर लोग कहते हैं कि मर जा मोदी. देश कह रहा है कि मत जा मोदी. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने छोटे दलों के प्रति नफरत दिखा दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कह रहे हैं कि यह तो छोटे राज्य हैं. ऐसा कहना यहां के लोगों का अपमान है. कांग्रेस की यह ही नफरत उन्हें इलेक्शन में डुबोने का काम करेगी. 

अल्पसंख्यकों को लेकर पीएम मोदी क्या बोले?
पीएम मोदी ने कहा कि  सालों से अल्पसंख्यकों के मन में बीजेपी को लेकर डर बैठाया गया लेकिन गोवा के लोगों ने दिखा दिया कि ऐसा नहीं है. नगालैंड में हमें ईसाई लोगों के वोटों ने भी यह साबित कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि जनता देख रही कि कैसे कुछ राजनीतिक दल बीजेपी को बाहर करने के लिए क्या-क्या कर रही है. एक राज्य में कुश्ती तो दूसरे में दोस्ती.. केरल में कांग्रेस औऱ लेफ्ट एक दूसरे के खिलाफ होने का नाटक करती है तो यहां साथ मिलकर चुनाव लड़ती है. 

'लहूलुहान हो जाता था'
पीएम मोदी ने दावा किया कि एक समय यहां चुनाव होते तो कोई चर्चा नहीं होती थी. बात होती भी थी तो सिर्फ हिंसा की होती थी. साल 2014 के पहले पूर्वोत्तर बंद और आतंकवाद के लिए जाना जाता था  उन्होंने लेफ्ट की पिछली सरकार का नाम लिए बिना कहा कि त्रिपुरा में पहले किसी दूसरी पार्टी का झंडा नहीं लगाने दिया जाता था. ऐसा होता तो लहूलुहान कर दिया जाता था. 

उन्होंंने आगे कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है. अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर. यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि मैंने बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता.

'कांग्रेस देखने को नहीं मिलती'  
पीएम मोदी से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नार्थ ईस्ट अब शांति के लिए जाना जाता है. हमने सड़कों का जाल बिछाया. कांग्रेस कही देखने को नहीं मिलती है. जमीन खिसक गई लेकिन बुद्धि नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- Elections 2023: बाइपोल और तीन राज्यों में BJP ने 140 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इतनी सीटों पर पार्टी की हुई हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | PM Modi | Nitin Naveen | Maharashtra | West Bengal | Manikarnika
Sandeep Chaudhary: सरकारी सिस्टम की वरिष्ठ पत्रकारों ने खोली पोल! | Noida Engineer Case | UP News
Sandeep Chaudhary: मुस्लिम-दलित टारगेट पर क्यों? RLD प्रवक्ता का चौंकाने वाला खुलासा! | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: Anurag Bhadauriya का प्रशासन पर गंभीर आरोप! | Noida Engineer Case | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
अपर्णा यादव पर प्रतीक यादव का निशाना, 'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
Video: आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
Embed widget