एक्सप्लोरर

PM Modi In Lok Sabha: राहुल गांधी के भाषण पर पीएम मोदी का तंज, 'कुछ लोगों को नींद भी अच्छी आई होगी, शायद आज उठ भी नहीं पाए होंगे'

PM Modi Speech In Lok Sabha: संसद में अडानी ग्रुप के मामले को लेकर विपक्ष के हमलावर रुख के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में भाषण दिया.

PM Modi In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 फरवरी) को संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित विपक्ष के अडानी ग्रुप के मामले को लेकर लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के भाषण की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''कुछ समर्थक उछल रहे हैं. कह रहे हैं कि उनके भाषण से पूरा इको सिस्टम हिल रहा है. कुछ लोग खुश होकर कह रहे थे कि यह हुई नहीं बात. इनको नींद भी अच्छी आई होगी. शायद आज उठ भी नहीं पाए होंगे. ऐसे करके सत्ता में वापसी की बात खुद को बहलाने जैसी है.'' पीएम मोदी ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोला. 

पीएम मोदी ने शायराना अंदाज में कहा, ''ऐसे लोगों के लिए कहा गया कि ये कह कह कर हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं.''

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बड़े घोटाले से जो देश मुक्ति चाहता था वो देश को मिल रही है. प्रेसिडेंट मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए  गांधी ने मंगलवार (7 फरवरी) को बिजनेसमैन गौतम अडानी की संपत्ति में भारी वृद्धि को 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से जोड़ा था. 

'बचने की कोशिश की गई है'
पीएम मोदी ने कहा कि जब प्रेसिडेंट मुर्मू का अभिभाषण हो रहा था तो कुछ लोग कन्नी काट गए. कुछ लोग उनका अपमान भी कर चुके हैं. जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत भी पहले दिखा चुके हैं. जब इस तरह की बाते टीवी के सामने बोली गई तो बाद में चिट्ठी लिखकर बचने की कोशिश तो की गई है.

उन्होंने आगे कहा कि चर्चा में हर किसी ने अपने अपने आकड़ें और तर्क दिए. अपनी रूचि, प्रवृति और प्रकृति के अनुसार अपनी बातें रखी और जब इन बातों को समझने का प्रयास करते हैं तो यह भी ध्यान में आता है कि किसकी कितनी क्षमता, योग्यता और इरादा है. देश इन सभी का मूल्यांकन करता है.

राहुल गांधी ने क्या कहा था? 
साल 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे, पता नहीं जादू हुआ और यह दूसरे नंबर पर आ गए. लोगों ने पूछा आखिर यह सफलता कैसे हुई?और इनका भारत के पीएम मोदी के साथ क्या रिश्ता है? मैं बताता हूं कि यह रिश्ता काफी साल पहले शुरु हुआ जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे. 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी के लिए एयरपोर्ट के नियमों में बदलाव किए गए. यह नियम था कि अगर कोई एयरपोर्ट के व्यवसाय में नहीं है तो वे इन एयरपोर्ट को नहीं ले सकता है. इस नियम को भारत सरकार ने अडानी के लिए बदला. 

यह भी पढ़ें- Budget Session 2023: अडानी के मुद्दे पर संसद में संग्राम, खरगे बोले- क्या रातों रात जादू हो गया? स्पीकर ने दी नसीहत, ऐसा कोई आरोप...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget