एक्सप्लोरर

NCW Foundation Day: राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी - न्यू इंडिया में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, शादी की उम्र बढ़ाने का भी जिक्र

PM Modi NCW Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि, आज बदलते हुए भारत में महिलाओं की भूमिका का लगातार विस्तार हो रहा है. इसीलिए राष्ट्रीय महिला आयोग का विस्तार भी आज समय की मांग है.

राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देश की सभी महिला आयोग अध्यक्षों के साथ बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, पुरानी सोच को बदलकर महिलाओं को लेकर नई सोच की जरूरत है. आज महिलाओं की भूमिका हमारे हर क्षेत्र में है. 

महिलाओं को देनी होगी नई दिशा - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि, आज बदलते हुए भारत में महिलाओं की भूमिका का लगातार विस्तार हो रहा है. इसीलिए राष्ट्रीय महिला आयोग का विस्तार भी आज समय की मांग है. ऐसे में आज सभी महिला आयोगों को अपना दायरा भी बढ़ाना होगा और अपने राज्य की महिलाओं को नई दिशा भी देनी होगी. आज एक नए भारत का संकल्प हमारे सामने है. आज देश सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास के मूल पर चल रहा है. 

ये भी पढ़ें - Assembly Election 2022: चुनावी रैलियों में शामिल हो सकेंगे 1000 लोग, जानें EC का नया आदेश

छोटे उद्योगों का आधार महिलाएं
पीएम मोदी ने कहा कि, पहले जैसे ही बिजनेस की बात होती थी तो उसका यही मतलब निकाला जाता था कि बड़े कॉर्पोरेट की बात हो रही है, पुरुषों के काम की बात हो रही है. लेकिन हमारी ताकत छोटे उद्योग रहे हैं. इन उद्योगों में जितनी भूमिका पुरुषों की होती है उतनी ही महिलाओं की होती है. ऐसे कितने ही उद्योग हैं, जिनका आधार महिला शक्ति और महिला कौशल ही है. ये दुर्भाग्य रहा कि इन उद्योगों की ताकत को पहचानना छोड़ दिया गया था. 

पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले 7 सालों में देश की नीतियां महिलाओं को लेकर और अधिक संवेदनशील हुई हैं. आज भारत उन देशों में है जो अपने यहां सबसे अधिक मातृत्व अवकाश देता है. कम उम्र में शादी बेटियों की पढ़ाई और करियर में बाधा न बने, इसके लिए बेटियों की शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास है. 

पद्म पुरस्कारों में महिलाओं की भागीदारी
न्यू इंडिया के ग्रोथ सर्किल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. महिला आयोग को चाहिए कि महिलाओं की इस भूमिका को प्रमोट किया जाए. पिछले 7 सालों में देश ने इस ओर खासतौर पर ध्यान दिया है. पद्म पुरस्कारों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसका उदाहरण है. इस साल 34 पद्म पुरस्कार महिलाओं को दिया गया है. जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसी तरह खेलों में भी भारत की बेटियां दुनिया में कमाल कर रही हैं. देश के लिए मेडल जीत रही हैं. 

ये भी पढ़ें - CM ममता बनर्जी ने गवर्नर Jagdeep Dhankhar को Twitter पर किया ब्लॉक, लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget