एक्सप्लोरर

CM ममता बनर्जी ने गवर्नर Jagdeep Dhankhar को Twitter पर किया ब्लॉक, लगाए ये आरोप

CM ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर  Jagdeep Dhankhar को Twitter पर किया ब्लॉक, लगाए ये आरोप

Mamata Banerjee Blocks Jagdeep Dhankhar On Twitter: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के गवर्नर जगदीप धनखड़ पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने गवर्नर को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वो बंगाल के गवर्नर के ट्वीट से परेशान हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने उन्हें ब्लॉक कर दिया. सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ चीफ सेक्रेटरी और पुलिस महानिदेशक को धमकी दे रहे हैं. 

स्कूल कॉलेज खोलने का एलान

सीएम ममता बनर्जी ने आज पश्चिम बंगाल में स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ को खोलने का एलान किया. उन्होंने कहा कि 8 से 12वीं कक्षा तक के स्कूल, सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ की ऑफलाइन कक्षाएं 3 फरवरी से शुरू की जाएंगी. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऑफलाइन कक्षाओं पर थी, जिसे अब हटाने का फैसला लिया गया है.

गणतंत्र दिवस समारोह में भी दिखा था तकरार का असर

राज्यपाल और सीएम ममता बनर्जी के बीच हालिया तकरार का असर गणतंत्र दिवस समारोह में भी दिखा था, जब आयोजन स्थल पर जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री का आमना-सामना हुआ. सीएम ममता ने आयोजन स्थल पर राज्यपाल के उनकी ओर बढ़ने पर उनका अभिवादन किया, लेकिन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की ओर से स्वाभाविक गर्मजोशी का स्पष्ट रूप से अभाव नजर आया था.

ममता, तब तक अपनी कुर्सी से नहीं उठीं, जब तक कि राज्यपाल उनके करीब नहीं आ गए. यह देखा गया कि एक समय मुख्यमंत्री ने अपना चेहरा घुमा लिया, जब धनखड़ उन्हें कुछ कहते नजर आ रहे थे. वहीं, तस्वीरें खिंचवाने के दौरान ममता ने राज्यपाल से दूरी बनाए रखी और राज्य विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बिमान बनर्जी के नजदीक खड़ी रहीं, जिनके साथ धनखड़ की एक दिन पहले बहस हुई थी.

आपको बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विधानसभा परिसर में डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने न सिर्फ स्पीकर और मुख्यमंत्री की आलोचना की थी बल्कि राज्य में राजनीतिक स्थिति को खौफनाक भी बताया था.

वहीं, धनखड़ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पीकर ने कहा था कि राज्यपाल की ओर से इस तरह की टिप्पणी करना अत्यंत अशिष्ट आचरण है. गौरतलब है कि राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धनखड़ और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तकरार चल रही है.

UP Election 2022: BJP ने Akhilesh Yadav के खिलाफ Karhal सीट से इस नेता को बनाया उम्मीदवार

Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करते नजर आए सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget