एक्सप्लोरर

'सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं', विपक्ष पर पीएम मोदी का तीखा हमला

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर संविधान की अवहेलना और लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने विपक्ष के झूठे प्रचार को देश के लिए खतरा बताया.

Odisha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (29 नवंबर) को भुवनेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संविधान की आत्मा को कुचला है और लोकतांत्रिक मानदंडों की अनदेखी की है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य है “लोगों को गुमराह करके किसी भी तरह सत्ता पर अपना कब्जा करना.”

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं और पिछले एक दशक से केंद्र में सत्ता से दूर रहने के कारण निराशा और गुस्से से भरे हुए है. उन्होंने आगे कहा “विपक्षी दलों ने देश और जनता के खिलाफ साजिश रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वे झूठ और अफवाहों के सहारे जनता को भ्रमित कर रहे हैं.”

लोकतंत्र और संविधान पर सवाल

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन विपक्ष ने विरोध के नाम पर संविधान की भावना को कुचला है. उन्होंने कहा “एक रचनात्मक विपक्ष लोकतंत्र की पहचान है, लेकिन अब विरोध का स्वरूप बदल गया है. यह न केवल लोकतंत्र के लिए खतरा है बल्कि संविधान का अपमान भी है.”

ओडिशा के विकास पर पीएम मोदी ने दिया जोर

पीएम मोदी ने ओडिशा में बीजेपी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को हमेशा प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा, “ओडिशा की आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर हमने आदिवासी समाज और बेटियों का मान बढ़ाया है. ये आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.”

पीएम ने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी चर्चा की

प्रधानमंत्री ने ओडिशा में केंद्र सरकार की नीतियों के प्रभाव पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और अन्य केंद्रीय योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया है. उन्होंने ‘सुभद्रा योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम है.

पीएम ने की ओडिशा को वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दिलाने की बात

पीएम मोदी ने घोषणा की कि पुरी में 4 दिसंबर को नेवी डे के मौके पर ‘ऑपरेशन डेमोंस्ट्रेशन, 2024’ आयोजित किया जाएगा और 8 से 10 जनवरी के बीच भुवनेश्वर में ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ओडिशा को न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दी जाएगी.

चुनावी वादों को पूरा करने पर फोकस

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी ने चुनाव में किए गए वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने धान की खरीद को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की रेट से शुरू कर दिया है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 50,000 रुपये देने की योजना बनाई है. 

ये भी पढ़ें: '104 साल का हूं, अब तो रिहा कर दो', मर्डर के दोषी की याचिका, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget