एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: अजमेर की रैली में पीएम मोदी बोले, 'कांग्रेस दलित, आदिवासी, मुस्लिम और गरीब को बराबर लूटती है'

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने देश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है. ये लोग सिर्फ लूटने का काम करते हैं.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (31 मई) को राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर बरसे और 9 साल के कार्यकाल में किए गए कामों का बखान किया है. पीएम मोदी ने अजमेर में रैली में कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले इस देश को गरीबी हटाने की गारंटी दी थी जो गरीबों के साथ कांग्रेस द्वारा किया गया सबसे बड़ा विश्वासघात है.

पीएम मोदी ने कहा कि हम विकास करते हैं तो सवाल उठते हैं कि मेरे पास पैसा कहां से आता है? मैं बताता हूं कि पैसा कहां से आता है. पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में विकास के काम करने के लिए कभी पैसे की कमी नहीं रही. इसके लिए जरूरी होता है कि जो पैसा हम भेजें उसे विकास पर ही लगाया जाए, लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी. ये देश को खोखला कर रही थी.''

पीएम ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने सार्वजनिक रूप से माना था कि कांग्रेस सरकार एक रुपये भेजती है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे. कांग्रेस हर योजना में 85 फीसदी कमीशन खाने वाली पार्टी है.

उन्होंने आगे दावा किया कि बीजेपी सरकार में नौ साल में देश में इतना विकास इसलिए हुआ क्योंकि हमने कांग्रेस की गई लूट के रास्ते को बंद कर दिया है. हमने रेलवे और हाईवे पर 24 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. राजीव गांधी के कहने के मुताबिक, कांग्रेस की सरकार रहती तो आधे से ज्यादा पैसे बीच में लूट जाते है. ऐसे में इतना विकास का काम नहीं हो पाता.

'कांग्रेस बराबर लूटती है'
पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस दलित, आदिवासी, मुस्लिम या गरीब वर्ग हो हर समुदाय को बराबरी से लूटती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति रही है कि गरीबों को भरमाओ और गरीबों को तरसाओ. राजस्थान के लोगों ने भी इसका बहुत बड़ा नुकसान उठाया है.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने वीरों के साथ भी हमेशा धोखा किया है. ये कांग्रेस ही है जो 'वन रैंक वन पेंशन' के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों से विश्वासघात करती रही. बीजेपी सरकार ने ही वन रैंक वन पेंशन को लागू किया. 

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘वर्ष 2014 से पहले प्रधानमंत्री के ऊपर सुपर पावर थी, कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी. निर्णय होते नहीं थे, नीतियां चौपट थीं. निवेशक निराश थे, युवाओं के सामने अंधकार था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनता से वोट लेकर, कांग्रेस, जनता को ही कोस रही थी.’’

ये भी पढ़ें- PM Modi Rajasthan Visit: 'अस्थिरता और...', पीएम मोदी ने अशोक गहलोत-सचिन पायलट की लड़ाई पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget