एक्सप्लोरर

PM Modi Rajasthan Visit: 'अस्थिरता और...', पीएम मोदी ने अशोक गहलोत-सचिन पायलट की लड़ाई पर कसा तंज

PM Modi On Congress: कांग्रेस आलाकमान ने बीते सोमवार को ही राजस्थान कांग्रेस में जारी विवाद को सुलझाने का प्रयास करने के लिए लंबी बैठक की थी. अब पीएम मोदी ने इस मसले पर प्रतिक्रिया दी है.

PM Modi On Rajasthan Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (31 मई) को राजस्थान के दौरे पर गए. यहां उन्होंने अजमेर (Ajmer) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान कांग्रेस में चल रही हलचल पर तंज कसा. पीएम ने कहा, "लोगों ने 2014 में केंद्र में स्थिर सरकार बनाई. बीजेपी ने आपके हर आदेश की मर्यादा रखी है, लेकिन आपने पांच साल पहले राजस्थान में भी एक जनादेश दिया था. बदले में आपको क्या मिला, अस्थिरता और अराजकता. यहां पांच साल से विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही व्यस्त हैं." 

पीएम मोदी ने आगे कहा, "राजस्थान की जनता की कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है. यहां अपराध चरम पर है. लोग अपने त्योहार शांति से नहीं मना पाते. कब कहां दंगा हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है. यहां बेटियों के खिलाफ साजिश करने वालों को कांग्रेस ने खुली छूट दे रखी है. कांग्रेस को बेटियों के हितों की कोई परवाह नहीं है." इससे पहले पीएम ने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर का दौरा किया और पूजा अर्चना की. 

सचिन पायलट ने किया पलटवार

प्रधानमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "राजस्थान में बीजेपी का नेतृत्व सक्षम नहीं है. पिछले साढ़े 4 साल में बीजेपी ने सदन में और सदन के बाहर ये प्रमाण नहीं दिया कि वो मजबूत विपक्ष है. उनके पास विधायकों की संख्या ठीक है फिर भी वो सभी मुद्दों पर फेल हुए हैं. जनता बीजेपी से उम्मीद खो चुकी है."

राजस्थान कांग्रेस के मतभेद आए थे सामने

गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच हाल ही में मतभेद खुलकर सामने आए हैं. सचिन पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ धरना भी दिया था. विवाद सुलझाने के लिए दोनों नेताओं के साथ सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंबी बैठक भी की थी.

दोनों नेता एकजुट चुनाव लड़ने पर हुए सहमत

इस बैठक के बाद कांग्रेस ने कहा था कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं और उनके बीच के मुद्दों का समाधान आलाकमान करेगा. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि गहलोत और पायलट पार्टी के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया था.

ये भी पढ़ें- 

अजमेर की रैली में प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर वार, 'लोग पूछते हैं कि मोदी इतने पैसे लाता कहां से है? मैं बताता हूं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget