एक्सप्लोरर

PM Modi Security Lapse: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में पंजाब DGP Siddharth Chattopadhyaya पर कस सकता है शिकंजा, ये हैं वजह

PM Modi Security Lapse:पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले में डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पर शिकंजा कस सकता है. लेकिन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने ऐसी लापरवाही कैसे की?

PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक से जुड़े मामले में नया मोड़ आ सकता है. उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले में डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पर शिकंजा कस सकता है. लेकिन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने ऐसी लापरवाही कैसे की? क्या उनके पीछे पॉलिटिकल मास्टर भी है?

सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी इस पूरे मामले में मासूम ही नजर आ रहे हैं. उन्होंने घटना वाले दिन ही माफ़ी भी मांग ली थी. लेकिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जिन्होंने आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को मुख्यमंत्री चन्नी से लड़कर डीजीपी बनवाया था, डीजीपी के बचाव में बेहद हमलावर हो उठे हैं. सरकार के सूत्रों के मुताबिक़ नवजोत सिंह सिद्धू ने ही सबसे पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान दिया था. सिद्धू ने कहा था, 'किसान साल भर तक प्रदर्शन करते रहे, आपको 15 मिनट इंतजार करना पड़ा तो परेशान हो गए.'

PM Modi की सुरक्षा में चूक के मामले में सियासत जारी, अब CM Channi ने ये ट्वीट कर दी विवाद को हवा

सरकार के सूत्रों का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू को गांधी परिवार हमेशा शह देता रहा है, जिसके दम पर सिद्धू पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए. फिर सिद्धू ने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को किनारे लगाया फिर अपनी पसंद के अधिकारी, बड़े ओहदों पर बैठाए. डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय उनमें से एक हैं और पंजाब में सभी जानते हैं कि डीजीपी चट्टोपाध्याय किसकी सुनते हैं. अब DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय सबसे ज़्यादा सवालों के घेरे में हैं और उसकी कई वजह हैं:

  • पहली वजह: प्रोटोकॉल के तहत राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को प्रधानमंत्री के काफिले के साथ रहना जरूरी है, लेकिन दोनों अधिकारी उस वक्त काफिले में नहीं थे.
  • दूसरी वजह: डीजीपी की ओर से रूट क्लियर होने का ग्रीन सिग्नल मिला था. उसके बाद ही प्रधानमंत्री सड़क के रास्ते रवाना हुए थे. लेकिन आगे सड़क को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर रखा था.
  • तीसरी वजह: अगर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता ब्लॉक कर दिया था तो उन्हें समय रहते हटाया क्यों नहीं गया? पीएम का काफिला फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसा था, इतनी देर में अतिरिक्त फोर्स क्यों नहीं बुलाई गई?
  • चौथी वजह: प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले पूरा प्लान तैयार होता है. पीएम को सुरक्षित निकालने के लिए कंटीन्जेंसी प्लान भी तैयार किया जाता है. एक वैकल्पिक रास्ता भी तय होता है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं था.

सरकार के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने भी जांच अपने हाथ में लेने के संकेत दे दिए हैं. इस मामले को चाहे कितना भी राजनीतिक रंग कांग्रेस दे लेकिन जब इस साज़िश के तार खुलेंगे तो कई राजनीतिक चेहरे भी सामने आएंगे. 

PM Modi's Security Breach: केंद्रीय गृह मंत्रालय के नोटिस का आज जवाब देंगे बठिंडा के SSP, 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरल कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget