एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द किया, कल शाम 5 बजे करेंगे वर्चुअल रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कोविड-19 की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. इसी की वजह से उन्होंने पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द कर दिया है.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल का कल का दौरा रद्द कर दिया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कल कोरोना की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. इसकी वजह से मैं पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा. पीएम मोदी सातवें और आठवें चरण के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कल पश्चिम बंगाल जाने वाले थे. हालांकि पीएम मोदी कल शाम पांच बजे वर्चुअल रैली करेंगे.

बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड नए मामले आ रहे हैं. आज ही तीन लाख 14 हजार 835 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 2104 मरीजों की मौत हुई है. देश में जान गंवाने वालों की संख्या 1,84,657 हो गई है.

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से देशभर में अस्पतालों में भीड़ देखी जा रही है. दिल्ली समेत कई राज्यों ने ऑक्सीजन की कमी की शिकायत की है. इसको लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया.

ऑक्सीजन की कमी की शिकायत के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने, उसके वितरण की गति तेज करने और स्वास्थ्य सुविधाओं तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तेज गति से काम करने की आवश्यकता पर बल दिया.

इस दौरान अधिकारियों ने पिछले कुछ सप्ताहों में ऑक्सीन की आपूर्ति बेहतर करने की दिशा में उठाए गए कदमों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया. बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री को बताया गया कि राज्यों की ऑक्सीजन की मांग और उसके अनुसार उसकी पर्याप्त आपूर्ति के लिए सभी राज्य सरकारों के साथ सहयोग किया जा रहा है.

आठ चरण में वोटिंग

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आठ चरणों में वोटिंग हो रही है. इनमें से पांच चरणों की वोटिंग हो चुकी है. छठे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. वोटों की गिनती दो मई को होगी.

राज्य में पहले चरण के तहत पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैलो को, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल को और पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत, पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक; कहा- जमाखोरों से सख्ती से निपटे राज्य सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
'अब खतरनाक जोड़ी का नंबर', कांग्रेस ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्लान
'अब खतरनाक जोड़ी का नंबर', कांग्रेस ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्लान
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget