रवि शास्त्री के ट्वीट का पीएम मोदी ने दिया कुछ इस तरह से जवाब

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे कड़े मुकाबले के बाद आखिरी पल पर जीत देने वाले नहीं रहे. पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की ओर से ट्विटर पर दिए गए एक बधाई संदेश के जवाब में मोदी ने यह बात लिखी .
शास्त्री ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिली शानदार जीत के लिए बधाई . नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने बंदूक की गोली (ट्रेसर बुलेट) की तरह 300 का आंकड़ा पार किया .’’ इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद . उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे कड़े मुकाबले के बाद आखिरी पल पर जीत दिलाने वाले नहीं रहे. लेकिन आखिरकार लोकतंत्र असली विजेता साबित हुआ.’’ गौरतलब है कि मोदी ने अपने ट्वीट में अंग्रेजी मुहावरे ‘‘गो डाउन टू दि वायर’’ का इस्तेमाल किया था. इस मुहावरे का इस्तेमाल क्रिकेट में तब किया जाता है जब जीत-हार का फैसला आखिरी ओवर में होता है .
Source: IOCL























