एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने लोकसभा में पंडित नेहरू को किया याद, बोले- राष्ट्र निर्माण के लिए कर्तव्य के मार्ग पर चलें

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को इमरजेंसी की याद दिलाई. पीएम मोदी ने कि ये दाग कभी मिटेगा नहीं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी ऊंची हो गई कि जमीन से उखड़ गई, उसे जमीन से जुड़े लोग दिखने बंद हो गए.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सत्रहवीं लोकसभा में दिए अपने पहले ही भाषण में जवाहरलाल नेहरू की का जिक्र किया. पीएम मोदी ने नेहरू की कर्तव्यों को प्राथमिकता देने की बात याद करते हुए नए भारत के निर्माण के सपने को पूरा करने के लिये सभी से कर्तव्य के मार्ग पर चलने की अपील की. बता दें कांग्रेस बीजेपी पर नेहरू की विरासत को खत्म करने का आरोप लगाती रहती है. कल भी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर ऐसा ही आरोप लगाया था. पीएम मोदी ने आज अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''उस समय चुनाव से पहले पंडित नेहरू ने कहा था कि दुनिया को भारत की सीख यह है कि यहां सबसे पहले कर्तव्य आते हैं और कर्तव्य से ही अधिकार निकलते हैं. आज के आधुनिक एवं भौतिकतावादी विश्व में जहां हर जगह टकराव दिखाई देता है, वहां हर कोई अधिकारों एवं सुविधा की बात करता है.. शायद ही कोई अपने कर्तव्य की बात करता हो. यही टकराव की वजह है. यह वास्तविकता है और बड़ा दर्शन है.'' उन्होंने कहा कि जिस महापुरूष ने यह बात कही, उनकी बात को भुला दिया गया. यह बात महापुरूष पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 14 जुलाई 1951 को कही थी. मोदी ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि जो बात पंडित नेहरू ने 1951 में कही, उन्होंने जो सपना देखा, उसे देश को पूरा करना चाहिए.’’ उन्होंने पूछा कि क्या हम इस भाव के साथ देश को कर्तव्य के मार्ग पर ले जा सकते हैं? जमकर बरसे पीएम, कहा- कांग्रेस इतनी ऊंची हो गई कि जमीन से उखड़ गई प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आप इतने ऊंचे हो गए हैं कि आपको नीचे का दिखना बंद हो गया है. प्रधानमंत्री ने कहा, ''यहां बहुत अच्छी बातें बताई गईं, ज्यादातर चुनावी छाया वाली बातें बताई गईं. यहां कहा गया कि हमारी ऊंचाई को कोई कम नहीं कर सकता. ऐसी गलती हम कर बी नहीं सकते. हम किसी की लकीर छोटी नहीं कर सकते हम अपनी लकीर को बढ़ाने के लिए जीवन कपा देते हैं. आपको आपकी ऊंचाई मुबारक हो क्योंकि आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि जमीन दिखना बंद हो गई है. आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि जो जमीन पर हैं वो दिखना बंद हो गए हैं. इसीलिए आपकी ऊंचाई मेरे लिए अत्यंत संतोष की बात है. मेरी कामना है कि आप और ऊंचे बढ़ें. हमारी कोई स्पर्धा है कि हमारा सपना जड़ों से जुड़ने का है. हमारा रास्ता जड़ों से जुड़कर देश को आगे ले जाने का है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh Missing Fishermen: बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget