एक्सप्लोरर

Election 2023: पीएम मोदी कल करेंगे राजस्थान और एमपी का दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi: 2 अक्टूबर को पीएम मोदी राजस्थान में 7000 करोड़ और मध्य प्रदेश में 19,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इस साल राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव भी होने हैं.

PM Modi MP-Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (2 अक्टूबर) को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम दोनों राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि मोदी राजस्थान में लगभग 7,000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में लगभग 19,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पीएमओ ने कहा, "राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसे 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. प्रधानमंत्री आबू रोड में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एलपीजी संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे. यह संयंत्र प्रति वर्ष 86 लाख सिलेंडर वितरित करेगा. इससे कार्बन उत्सर्जन में प्रति वर्ष लगभग 0.5 मिलियन टन कटौती करने में मदद मिलेगी. 

फोर लेन की सड़क का करेंगे उद्घाटन

पीएमओ ने जानकारी दते हुए कहा, "इसके अलावा पीएम मोदी दराह-झालावाड़-तीनधार खंड पर एनएच-12 (नया एनएच-52) पर फोर लेन की सड़क का उद्घाटन करेंगे, जिसे 1,480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. इससे कोटा और झालावाड़ जिलों में परिवहन को आसान बनाने में मदद मिलेगी. सवाई माधोपुर में रेलवे ओवरब्रिज को दो लेन से चार तक बनाने और चौड़ा करने की आधारशिला भी रखी जाएगी."

पीएमओ की तरफ से कहा गया, "पीएम मोदी कई रेलवे परियोजनाओं, पर्यटन सुविधाओं और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, कोटा के एक स्थाई परिसर का उद्घाटन करेंगे. मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अपनी यात्रा के दौरान पीएम दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 11,895 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. पीएमओ की तरफ से कहा गया है कि पीएम मोदी 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की पांच अलग-अलग सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे."

गृह प्रवेश समारोह की करेंगे शुरुआत

इसके साथ ही पीएम मोदी हर परिवार के लिए पक्का मकान सुनिश्चित करने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने 2.2 लाख से अधिक घरों के गृह प्रवेश समारोह की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घरों का भी उद्घाटन करेंगे.

सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर सरकार के ध्यान के हिस्से के रूप में पीएम मोदी ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1,530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा. पीएम मोदी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शुरुआत करेंगे. मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:  Anurag Thakur On Ram Mandir: 'पिछली सरकारों ने राम भक्तों पर चलवाई गोली, मोदीजी के नेतृत्व में राम मंदिर बना', हिमाचल में बोले अनुराग ठाकुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu: 21 साल के युवक ने 52 साल की गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, शादी का बना रही थी दवाब
Tamil Nadu: 21 साल के युवक ने 52 साल की गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, शादी का बना रही थी दवाब
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
PM मोदी के नोएडा दौरे से पहले पहुंच गई SPG, पूरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट घेरे में लिया
PM मोदी के नोएडा दौरे से पहले पहुंच गई SPG, पूरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट घेरे में लिया
गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के उत्पीड़न की जांच सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला आईपीएस को सौंपी, लापरवाही पर पुरानी जांच टीम को जारी किया नोटिस
गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के उत्पीड़न की जांच सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला आईपीएस को सौंपी, लापरवाही पर पुरानी जांच टीम को जारी किया नोटिस

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
Amethi News: अमेठी में अनोखा डोनेशन अभियान, ईरान के समर्थन में जुटा पूरा गांव, बच्चों ने भी तोड़ी गुल्लक
अमेठी में अनोखा डोनेशन अभियान, ईरान के समर्थन में जुटा पूरा गांव, बच्चों ने भी तोड़ी गुल्लक
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Embed widget