एक्सप्लोरर

PM Modi Rajasthan: जोधपुर में पीएम मोदी बोले- सीएम अशोक गहलोत थक गए हैं उनको आराम करना चाहिए

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राजस्थान के दौरे पर राज्य को 5000 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी.

PM Modi In Jodhpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (5 अक्टूबर 2023) को राजस्थान के दौरे पर गये हुए हैं. वहां पर उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'राजस्थान की धरती गौरव की धरती है. राजस्थान गौरवशाली इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है. इसलिए भारत सरकार राजस्थान के विकास के लिए काम कर रही है.'

पीएम मोदी ने कहा कि कोटा ने देश को कई इंजीनियर और DOCTORS दिए हैं. आज कई सारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है. पीएम मोदी ने कहा- भारत विकसित तब होगा जब राजस्थान विकसित होगा. इसलिए हम चाहते हैं कि सरकार राजस्थान का विकास तेजी से करेगा. 

केंद्र सरकार ने बीते 9 साल में किए कई विकास कार्य
पीएम मोदी ने कहा,'आज मारवाड़ की पवित्र धरती जोधपुर में कई बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. बीते 9 सालों में हमने राजस्थान के विकास के लिए जो निरंतर प्रयास किए हैं, उनके परिणाम आज हम सब देख रहे हैं, अनुभव कर रहे हैं. ये जरूरी है कि भारत के गौरवशाली अतीत का प्रतिनिधित्व करने वाला राजस्थान, भारत के भविष्य का भी प्रतिनिधित्व करे। ये तभी होगा जब मेवाड़ से लेकर मारवाड़ तक पूरा राजस्थान विकास की बुलंदियों को छुए.

'रेल से रोड तक राजस्थान में कर रहे काम'
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत सरकार आज राजस्थान में रेल और रोड समेत हर क्षेत्र में तेज गति से काम रही है. इसी साल रेलवे के विकास के लिए करीब साढ़े 9 हजार करोड़ रुपये का बजट राजस्थान को दिया गया है. ये बजट पिछली सरकार के सालाना औसत बजट से करीब 14 गुना ज्यादा है.' 2014 तक राजस्थान में लगभग 600 किमी रेल लाइनों का ही विद्युतीकरण हुआ लेकिन बीते 9 सालों में 3,700 किमी से ज्यादा रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया जा चुका है. इससे राजस्थान में प्रदूषण भी कम होगा और हवा भी सुरक्षित रहेगी.

बीजेपी आएगी दंगे रुकवाएगी
पीएम मोदी ने अपनी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा राजस्थान में तो कांग्रेस की विधायक ही कहती है वह सुरक्षित नहीं है. पीएम ने कहा सीएम अशोक गहलोत थक गए हैं इसलिए उनको आराम करना चाहिए. पीएम ने कहा- मुख्यमंत्री जी आप आराम कीजिए हम संभाल लेंगे. पीएम ने कहा, बीजेपी आएगी तो वह दंगे रुकवाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब नीति मामले में AAP को आरोपी बनाएगी ED, सुप्रीम कोर्ट को देगी जानकारी- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget