एक्सप्लोरर

PM Modi Purulia Speech: पीएम मोदी ने कहा- 'लोकसभा में TMC हाफ और इस बार पूरी साफ'

WB Election 2021 PM Modi Purulia Speech Highlights: पीएम मोदी ने कहा कि राम ने सीता की प्यास बुझाने के लिए पुरुलिया की जमीन में तीर मारकर पानी निकाला था, लेकिन आज यहां सिचाईं की स्थिति बेहद खराब है. उन्होंने कहा कि राज्य में ममता सरकार ने विकास नहीं किया और अपने ही खेल में लगी रही.

PM Modi Purulia Speech Highlights: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और लेफ्ट दलों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि राम ने सीता की प्यास बुझाने के लिए यहां जमीन में तीर मारकर पानी निकाला था, लेकिन आज यहां सिचाईं की स्थिति बेहद खराब है. उन्होंने कहा कि राज्य में ममता सरकार ने विकास नहीं किया और अपने ही खेल में लगी रही. जानिए पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा है?

  • ये धरती भगवान राम और मां सीता के वनवास की भी साक्षी रही है. यहां अजुध्या पर्वत है, सीता कुंड है और अजुध्या नाम से ग्राम पंचायत है. कहते हैं कि जब मां सीता को प्यास लगी थी, तो राम जी ने जमीन पर बाण मारकर पानी की धारा निकाल दी थी.
  • आज पुरुलिया में पानी का संकट बहुत बड़ी समस्या है. यहां के किसानों, आदिवासी-वनवासी भाई-बहनों को इतना पानी भी नहीं मिलता कि वो सही से खेती कर सकें. यहां की महिलाओं को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए बहुत दूर जाना होता है.

डबल इंजन की सरकार करेगी विकास- पीएम मोदी

  • TMC सरकार सिर्फ अपने खेल में लगी है. इन लोगों ने पुरुलिया को जल संकट, पलायन और भेदभाव भरा शासन दिया है. इन लोगों ने पुरुलिया की पहचानदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्र के रूप में बनाई है. लेकिन बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद आपकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा.
  • जब बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो यहां विकास भी होगा और आपका जीवन भी आसान बनेगा.''
  • आपका उत्साह दिखा रहा है कि टीएमसी की पराजय तय है. इस बार बंगाल के चुनाव में सिंडिकेट वालों की, चुनाव में कट मनी वालों की और  तोलाबाजों की पराजय होगी.
  • पश्चिम बंगाल में टीएमसी के दिन अब गिनती के रह गए हैं और ये बात ममता दीदी भी अच्छी तरह समझ रही हैं. इसलिए वो कह रही हैं, खेला होबे. जब जनता की सेवा की प्रतिबद्धता हो, जब बंगाल के विकास के लिए दिन-रात एक करने का संकल्प हो, तो खेला नहीं खेला जाता, दीदी.
मोदी का ममता पर सीधा हमला
  • दीदी बोले खेला होबे. बीजेपी बोले चाकरी होबे, विकास होबे, शिक्षा होबे, हॉस्पिटल होबे, स्कूल होबे, सोनार बांग्ला होबे...
  • 10 साल के तुष्टिकरण के बाद, लोगों पर लाठियां-डंडे चलवाने के बाद, अब ममता दीदी अचानक बदली-बदली सी दिख रही हैं. ये हृदय परिवर्तन नहीं है, ये हारने का डर है. ये बंगाल की जनता की नाराजगी है, जो दीदी से ये सब करवा रही है.
  • दीदी, ये मत भूलिए की बंगाल के लोगों की याददाश्त बहुत तेज होती है. बंगाल की जनता को याद है कि गाड़ी से उतरकर आपने कितने लोगों को डांटा और पुलिस से उन्हें पकड़ने को कहा. तुष्टिकरण के लिए आपकी हर कार्रवाई जनता को याद है.
  • बंगाल के लोग बहुत पहले से मन बना चुके हैं. बंगाल के लोग बहुत पहले से कह रहे हैं-लोकसभा में TMC Half और इस बार पूरी साफ.

बंगाल में किस चरण में कितनी सीटों पर चुनाव?

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

यह भी पढ़ें-

'फटी जींस' पहनने वाले बयान पर महिला नेताओं का हमला, कहा- CM साहब सोच बदलो, तभी देश बदलेगा

BJP Candidate Full List 2021: बंगाल यूनिट के साथ बीजेपी CEC की मीटिंग खत्म, सभी उम्मीदवारों की लिस्ट आज जारी होने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget