एक्सप्लोरर

BJP Candidate Full List 2021: बंगाल यूनिट के साथ बीजेपी CEC की मीटिंग खत्म, सभी उम्मीदवारों की लिस्ट आज जारी होने की संभावना

West Bengal Election BJP Candidate Full List 2021: पश्चिम बंगाल में बीजेपी अब तक 123 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है. वहीं पुडुचेरी की 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है.

नई दिल्ली: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की पश्चिम बंगाल यूनिट के साथ बुधवार देर रात शुरू हुई बैठक आज सुबह लगभग 3:30 बजे खत्म हो गई. बीजेपी सीईसी की बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पश्चिम बंगाल यूनिट के नेताओं के साथ मीटिंग की. इस दौरान बंगाल के आखिरी चार चरणों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है. इन नामों का एलान आज किया जा सकता है.

बीजेपी नेता राजीव बनर्जी ने कहा, 'बंगाल के आखिरी चरण के लिए भी हमने लगभग सभी उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. लेकिन अभी टॉप लीडरशिप की ओर से कुछ फैसले लिए जाना बाकी है. इसपर जल्दी फैसला होगा और फिर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी.'

पहले बीजेपी CEC की हुई बैठक आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अब तक जिन राज्यों की सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है, उसके बारे में चर्चा के लिए पहले बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. जो कि रात करीब 12 बजे खत्म हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने पार्टी मुख्यालय में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया.

बीजेपी ने अब तक असम के लिए सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है जबकि पश्चिम बंगाल में पार्टी अब तक 123 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है. पार्टी केरल में अपने अधिकतर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पिछले दिनों कर चुकी है और पुडुचेरी की नौ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. पुडुचेरी में बीजेपी सिर्फ 9 ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहां उसका अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन है.

बीजेपी ने तमिलनाडु के लिए भी अपने कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. वहां भी पार्टी का अन्नाद्रमुक और कुछ अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन है. इन राज्यों और केंद्रशासित पुडुचेरी में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होना है.

ये भी पढ़ें- चुनाव एलान के बाद बंगाल में आज पीएम मोदी की पहली रैली, मिदनापुर में ममता भी करेंगी 3 रैलियां

क्या बंगाल में वाकई कोरोना वैक्सीन की किल्लत है? ममता के आरोप पर बीजेपी ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget