एक्सप्लोरर

Modi on Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- मौतों से दुखी, थोड़ी देर के लिए रुकावट आई, फिर स्नान शुरू

Modi on Mahakumbh Stampede: पीएम मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

PM Modi on Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं. पीएम ने कहा कि कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावट आई थी, लेकिन अब फिर से महाकुंभ में सुचारू रूप से स्नान शुरू हो गया है. 

दिल्ली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज की चुनावी सभा को संबोधन करने से पहले मैं महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है, उस हादसे में हमें कुछ पुण्य आत्माओं को खोना पड़ा है. कई लोगों को चोटें भी आई हैं. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वह यूपी सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या की वजह से करोड़ों श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हुए हैं कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावटे आईं थीं, लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रुप से स्नान कर रहे हैं. मैं फिर एक बार उन परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

PM मोदी ने CM योगी से फोन पर की थी बात

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चार बार फोन पर बात की थी और उनसे महाकुंभ के हालात के बारे में जानकारी ली थी. पीएम ने हादसे पर दुख जताते हुए सीएम योगी को घायलों को जल्द अस्पतालों और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से बात की थी और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया था. 

महाकुंभ में भगदड़ से अबतक 17 की हो चुकी मौत

मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में स्नान करने पहुंची भीड़ की वजह से व्यवस्था चरमरा गई और देर रात करीब एक बजे भगदड़ की स्थिति बन गई. इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो जहां मौजूद है, वहीं नजदीकी गंगा घाट पर स्नान कर लेंगे. वो संगम नोज की तरफ न जाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget