एक्सप्लोरर

नीतीश की JDU को मोदी कैबिनेट में मिले कौन से मंत्रालय, Modi 2.0 में कौन संभाल रहा था इनका जिम्मा

Modi Cabinet 3.0 Portfolio: पीएम मोदी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. इसमें BJP के नेतृत्व वाले NDA में शामिल JDU और JDS सहित अन्य दलों के कोटे से बने मंत्रियों को भी विभाग सौंपे गए.

Modi Cabinet 3.0 Portfolio: बीजेपी की निर्भरता इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल दलों पर बढ़ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी को इस बार अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है. ऐसे में चर्चा हो रही है कि आखिर एनडीए में शामिल बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कोटे से केंद्र में बने मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को कौन सा मंत्रालय मिला है? 

​​ललन सिंह को पंचायती राज मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, रामनाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है. पिछली सरकार में गिरिराज सिंह पंचायती राज मंत्री थे. वहीं, रामनाथ ठाकुर से पहले कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार शोभा कारान्‍दलाजे और कैलाश चौधरी संभाल रहे थे. 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (10 जून) को सभी नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया.

किस सहयोगी को कौन सा विभाग दिया गया?
जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है. वहीं, टीडीपी नेता राम मोहन नायडू को नागर विमानन मंत्रालय सौंपा गया है. 

किसे कौन सा मंत्री बनाया गया? 
पीएम मोदी ने अपनी नयी मंत्रिपरिषद में राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा है. ये चारों पहले भी ये ही मंत्रालय संभाल रहे थे. 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग, जेपी नड्डा को स्वास्थ्य के साथ ही रसायन व उर्वरक विभाग और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है. साथ ही नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री, जबकि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने रहेंगे. इसके अलावा किरेन रीजीजू को संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रालय में हुआ बदलाव
ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रालय में बदलाव करते हुए उन्हें संचार मंत्री बनाया गया है. पिछली सरकार में वह नागर विमानन मंत्री थे. अश्विनी वैष्णव सूचना और प्रसारण मंत्री होंगे. इसके अलावा उन्हें रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है. 

ये भी पढ़ें- Modi Cabinet 3.0 Portfolio: मोदी 3.0 कैबिनेट में गठबंधन के साथियों को मिले कौन से मंत्रालय? जानें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget