एक्सप्लोरर

भुवनेश्वर में मेगा रोड शो के बाद बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक शामिल हुए पीएम मोदी

भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोड शो किया. राज्य की राजधानी स्थित बीजू पटनायक हवाईअड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री ने हवाईअड्डे से राजभवन तक रोड शो किया. प्रधानमंत्री राजभवन में ही ठहरेंगे.

मोदी की एक झलक पाने के लिए भारी तादाद में लोग सड़क के दोनों ओर खड़े थे. इस दौरान बीजेपी समर्थकों ने 'मोदी-मोदी' तथा 'वंदे मातरम' के नारे लगाए. कुछ समर्थकों ने प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए.

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कई सांस्कृतिक संगठनों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री ने रोड शो के दौरान समर्थकों का अभिवादन किया.

हवाईअड्डे पर उतरने के बाद मोदी ने उड़िया लोगों को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ने के लिए ओडिशा के महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की. मोदी ने कहा, "ओडिशा आना यादगार लम्हा है. गर्मजोशी के साथ उत्साहपूर्ण ढंग से स्वागत करने के लिए लोगों का आभारी हूं."

भुवनेश्वर में मेगा रोड शो के बाद बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक शामिल हुए पीएम मोदी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'लोग कहते हैं बीजेपी का स्वर्णिम समय है लेकिन स्वर्णिम समय तब आएगा जब केरल, बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में बीजेपी की सरकार बनेगी.' उन्होंने आगे कहा, 'अब जब हमें लगातार विजय मिल रही है तब हमारे अंदर आलस्य का निर्माण न होने पाए बल्कि विस्तार की प्यास हमें परिश्रम की पराकाष्ठा की प्रेरणा दे.'

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि बीजेपी ओडिशा में अगले विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता हासिल करने का प्रयास करेगी जहां उसने हाल के पंचायत और निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लेने आए वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम 2019 में ओडिशा में सत्ता हासिल करने का प्रयास करेंगे. ’’ ओडिशा में हाल के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने 297 जिला परिषद सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस सिर्फ 60 जिला परिषद सीटें जीतने में सफल रही.

बीजेपी सूत्रों ने कहा कि मोदी बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में शाम 5.30 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक मौजूद रहेंगे. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों सहित बीजेपी के लगभग 300 नेता पहले ही शहर में पहुंच चुके हैं.

इससे पहले, शाह ने अन्य राज्यों में पार्टी के आधार का विस्तार करने की रणनीति को लेकर बीजेपी के अधिकारियों के साथ एक बैठक की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget