एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: PM मोदी ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति पर हुई चर्चा

Operation Sindoor : भारत के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व अधिकारियों ने पाकिस्तान के साथ जारी संघर्ष में हरसंभव योगदान देने की बात कही.

PM Modi Operation Sindoor: देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर आगे की रणनीति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (9 मई) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की.

जानकारी के मुताबिक, बैठक में पाकिस्तान के कारण सीमावर्ती इलाकों में उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की गई. इसके अलावा इस बैठक में आगे की रणनीति और सैन्य तैयारियों पर भी चर्चा की गई.

भारत ने आतंकी ठिकाने तो PAK ने सैन्य और नागरिक संरचनाओं को बनाया निशाना

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए थे. इस दौरान भारत में किसी भी सैन्य और नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया.

वहीं, पाकिस्तान ने गुरुवार (8 मई) को भारत में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर सैन्य प्रतिष्ठानों और नागरिक संरचना को निशाना बनाने की कोशिश की. लेकिन भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर स्थित पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया और कई रडार ठिकानों को निष्क्रिय कर दिया गया.

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान पर बरपाया कहर

'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत में निर्मित ‘लूटिंग म्यूनिशंस’ ड्रोन का पहली बार युद्ध में प्रयोग हुआ. इन आत्मघाती ड्रोन ने पाकिस्तान के कई सेक्टरों में एक साथ हमले किए. रक्षा सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही हारोप ड्रोन ने भी पाकिस्तान पर जमकर कहर बरपाया है. इजराइल के ये ड्रोन अब भारत में ही बनते हैं. इन ड्रोनों ने कराची और लाहौर में दुश्मन के एयर डिफेंस को निशाना बनाया. भारतीय सशस्त्र बलों ने शौर्य और पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान के रडार, ड्रोन, लड़ाकू विमान और सुरक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया.

पूर्व सैन्य अधिकारियों ने पीएम से जताई संघर्ष में योगदान देने की इच्छा

इस बीच शुक्रवार (9 मई) को कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सेना और सरकार को बधाई देते हुए अपना हरसंभव योगदान देने की बात कही. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (9 मई) को हुई इस मुलाकात में पूर्व सैन्य अधिकारियों के योगदान और मार्गदर्शन को बहुमूल्य बताया. प्रधानमंत्री ने मौजूदा स्थिति पर इन पूर्व सैन्य अधिकारियों और सेना प्रमुखों से गंभीर चर्चा की.

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले पूर्व सैनिकों में कई ऐसे थे जिन्हें तनावग्रस्त क्षेत्र में तैनाती का अनुभव है. इसके साथ उन्होंने सेना में रहते हुए देश की व्यापक सेवा की है. यह बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर हुई और इसमें देश के सामने मौजूदा चुनौतियों पर व्यापक बातचीत हुई.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा हालात में पूर्व सैन्य दिग्गजों और उनके मार्गदर्शन को उपयोगी बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana News: खाकी के पहरे में खूनी खेल: जहीराबाद में पति ने पुलिस वैन के अंदर ही पत्नी का गला रेता
खाकी के पहरे में खूनी खेल: जहीराबाद में पति ने पुलिस वैन के अंदर ही पत्नी का गला रेता
विदेश मंत्री जयशंकर का मॉरिशस और यूएई दौरा: टॉप लीडर्स से करेंगे मुलाकात
विदेश मंत्री जयशंकर का मॉरिशस और यूएई दौरा: टॉप लीडर्स से करेंगे मुलाकात
Kerala Election: वोटिंग से पहले ‘कैश फॉर वोट’ का बवाल, वीडियो से सियासत गरमाई; कांग्रेस ने EC पर भी उठाए सवाल
वोटिंग से पहले ‘कैश फॉर वोट’ का बवाल, वीडियो से सियासत गरमाई; कांग्रेस ने EC पर भी उठाए सवाल
'जज धर्म के विशेषज्ञ नहीं इसलिए तय नहीं कर सकते कि...', सबरीमाला मामले में केंद्र की दलील, SC ने भी दिया जोरदार जवाब, पढ़ें क्या कहा?
'जज धर्म के विशेषज्ञ नहीं इसलिए तय नहीं कर सकते कि...', सबरीमाला मामले में केंद्र की दलील, SC ने भी दिया जोरदार जवाब

वीडियोज

AA22XA6 का नाम होगा 'राका', अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक रिवील
Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जज धर्म के विशेषज्ञ नहीं इसलिए तय नहीं कर सकते कि...', सबरीमाला मामले में केंद्र की दलील, SC ने भी दिया जोरदार जवाब, पढ़ें क्या कहा?
'जज धर्म के विशेषज्ञ नहीं इसलिए तय नहीं कर सकते कि...', सबरीमाला मामले में केंद्र की दलील, SC ने भी दिया जोरदार जवाब
यूपी पंचायत चुनाव टालना चाहती है योगी सरकार? पल्लवी पटेल ने बता दी चौंकाने वाली वजह
यूपी पंचायत चुनाव टालना चाहती है योगी सरकार? पल्लवी पटेल ने बता दी चौंकाने वाली वजह
दुनियाभर में फिर हुई PSL की घनघोर बेइज्जती, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बोला-
दुनियाभर में फिर हुई PSL की घनघोर बेइज्जती, ऑस्ट्रेलियाई ने दिया बड़ा बयान
UP Election 2027: जहूराबाद छोड़ अतरौलिया जाना चाह रहे हैं ओपी राजभर! जानें- क्या है असली वजह?
जहूराबाद छोड़ अतरौलिया जाना चाह रहे हैं ओपी राजभर! जानें- क्या है असली वजह?
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
आपकी फसल को मंडी तक पहुंचाने में सरकार करेगी मदद, जान लें कैसे मिलेगी मदद
आपकी फसल को मंडी तक पहुंचाने में सरकार करेगी मदद, जान लें कैसे मिलेगी मदद
Moringa Leaves Benefits: मोरिंगा के पत्ते खाने से दूर हो जाती हैं ये बीमारियां, आज से ही शुरू कर दें इस्तेमाल
मोरिंगा के पत्ते खाने से दूर हो जाती हैं ये बीमारियां, आज से ही शुरू कर दें इस्तेमाल
Embed widget