एक्सप्लोरर

इसी महीने योगी सरकार के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी, दिल्ली-वाराणसी का सफर होगा आसान

योगी आदित्यनाथ 2017 में यूपी के मुख्यमंत्री बने. इसके बाद इस एक्सप्रेसवे का बजट फिर से तैयार हुआ. तो अखिलेश के समय में हाईवे बनाने पर जितना खर्च दिखाया गया था उससे क़रीब 614 करोड़ रूपये कम लागत आ गई.

नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी इसी महीने योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं. उस हाईवे का काम क़रीब 97 प्रतिशत पूरा हो गया है. ये एक्सप्रेसवे लखनऊ से शुरू होकर बिहार-यूपी बॉर्डर पर गाजीपुर तक जाता है. उसके बन जाने से दिल्ली और वाराणसी का सफ़र आसान होगा और कम समय भी लगेगा. गोरखपुर और अयोध्या जैसे शहरों को भी इस एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है.

सब कुछ ठीक ठाक रहा तो प्रधानमंत्री इसी महीने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं. यूपी सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. अब इंतज़ार पीएम के समय मिलने का है. बारिश के कारण एक्सप्रेसवे को बनने में अधिक समय लग गया. इस प्रोजेक्ट के बारे में सबसे पहले मायावती सरकार में चर्चा हुई थी. फिर अखिलेश यादव के सीएम बनने के बाद इस पर काम शुरू हुआ.

एक्सप्रेसवे बनाने के लिए किसानों से ज़मीन लेने का काम शुरू हुआ. लेकिन इसी बीच चुनाव हो गया और अखिलेश की सरकार चली गई. योगी आदित्यनाथ 2017 में यूपी के मुख्यमंत्री बने. इसके बाद इस एक्सप्रेसवे का बजट फिर से तैयार हुआ. तो अखिलेश के समय में हाईवे बनाने पर जितना खर्च दिखाया गया था उससे क़रीब 614 करोड़ रूपये कम लागत आ गई. एक बार जब बजट बन गया फिर यूपीडा मतलब यूपी एक्सप्रेसवेज इंदुस्तरीयल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस पर काम शुरू किया.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बन जाने से यूपी के कई इलाक़ों की तक़दीर और तस्वीर बदल सकती है. ये हाईवे लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आज़मगढ़, मऊ और ग़ाज़ीपुर से होकर जाती है. इसे बनाने में क़रीब 22494 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है. ज़मीन के बदले सिर्फ़ किसानों को मुआवज़ा देने में ही 11 हज़ार करोड़ खर्च हो गए हैं. 

छह लेन के एक्सप्रेसवे पर 18 फ़्लाईओवर और 6 टोल प्लाज़ा बनाए गए हैं. इसके किनारे मेडिकल संस्थान, मंडी, कोल्ड स्टोरेज, डेयरी और इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इन्स्टिटूट भी बनाये जायेंगे. हाल में ही यूपीडा के चेयरमैन अवनीश अवस्थी ने एक्सप्रेसवे का दौरा किया था.

हाईवे पर सुल्तानपुर के पास हवाई पट्टी भी तैयार किया गया है. इमरजेंसी में इस जगह पर फाइटर जेट भी उतारे जा सकते हैं. अवस्थी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ लगातार इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करते रहते हैं और अब काम बिलकुल आख़िरी दौर में हैं.

ये भी पढ़ें-
अखिलेश यादव का दावा- बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी यूपी की जनता, बंगाल को लेकर कही ये बात

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ED दफ्तर पहुंचे, अधिकारियों ने PMLA एक्ट के तहत लिखवाई शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget