एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ED दफ्तर पहुंचे, अधिकारियों ने PMLA एक्ट के तहत लिखवाई शपथ

दिल्ली पहुंचने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी राजनीतिक बदला ले रही है.

नई दिल्ली: ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी आज जाम नगर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे हैं. पश्चिम बंगाल में एक कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया है. अभिषेक बनर्जी को ईडी अधिकारियों ने पीएमएलए एक्ट के तहत लिखित में शपथ लिखवाई कि वे अपने बयानों के दौरान कोई भी गलत जानकारी नहीं देंगे और यदि वे ऐसा करते हैं तो इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे. ईडी दफ्तर के पिछले गेट पर अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में तैनात हैं.

दिल्ली पहुंचने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी राजनीतिक बदला ले रही है. जांच को लेकर अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं.''

ईडी ने सीबीआई की नवंबर 2020 की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद यह मामला दायर किया था. सीबीआई का आरोप है कि आसनसोल के आसपास ईस्टर्न कोलफील्ड की कुछ खदानों से करोड़ों रुपये के कोयले की चोरी की गयी है. इस मामले में अनूप मांझी उर्फ लाला को मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है.

"आरोप साबित हो गए तो फांसी पर लटक जाउंगा"
एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी किसी भी अवैध लेन-देन में उनकी संलिप्तता को साबित कर दे, तो वह खुद को फांसी पर लटका लेंगे. ईडी के सामने पेश होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने बीजेपी पर राज्य विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने का आरोप लगाया.

इससे पहले 1 सितंबर को अभिषेक की पत्नी रुजिरा को ईडी के सामने पेश होना था लेकिन उन्होंने मौजूदा कोविड स्थिति का हवाला देते हुए दिल्ली में ईडी के सामने पेश होने में असमर्थता जतायी थी. इसके साथ ही उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे उनके कोलकाता स्थित आवास पर आकर पूछताछ करें. 

ये भी पढ़ें-
केरल में अब निपाह वायरस का आतंक: 20 लोग अस्पताल में भर्ती, 168 को होम आइसोलेशन में रखा गया

Farm Laws: राकेश टिकैत की दो टूक, बोले- कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget