एक्सप्लोरर

राज्यसभा में खरगे बोले अबकी बार 400 पार... सुनते ही ठहाके लगाने लगे पीएम मोदी, वीडियो हुआ वायरल

PM Modi in Rajya Sabha: राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा.उन्होंने किसानों की आय को लेकर भी अपनी बात रखी.

Mallikarjun Kharge Remark in Rajya Sabha: संसद का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अबकी बार 400 पार कहने का वीडियो वायरल हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस वीडियो को शेयर किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे बोल रहे हैं, "आपके पास इतना बहुमत है, पहले तो 330-340 सीट थी, अबकी बार तो 400 के पार हो रहा है." इतना सुनते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथ बैठे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

बीजेपी ने शुरू किया चुनावी अभियान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बात सुनकर सभापति जगदीप धनखड़ समेत वहां मौजूद बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी हंसने लगे. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी अब तक की सबसे अधिक सीट हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. बीजेपी ने जेपी नड्डा के नेतृत्व में पहले ही एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर फोकस करते हुए एक थीम सॉन्ग "सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं" के साथ चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है.

खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा

इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी कहीं इस चुनाव को आखिरी चुनाव न घोषित कर दें और ये कह दें कि लोकतंत्र की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, "हम जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं. जातिगत जनगणना से ही पता चलेगा कि किस वर्ग में कितने लोग पढ़े-लिखे हैं, किसके पास कितनी जमीन है, किसके पास नौकरी है, कितने लोग व्यवसाय में हैं."

किसानों की आय पर केंद्र सरकार को घेरा

किसानों के मुद्दे को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी और एमएसपी (MSP) बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन आज किसानों की सालाना आमदनी में 1.5 फीसदी की गिरावट आ गई है. पिछले साल 5 साल में कृषि बजट का एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक बजट सरेंडर किया गया है."

ये भी पढ़ें: '2 सीटों पर नहीं मानी कांग्रेस, दम है तो BJP को वाराणसी में हराकर दिखाओ', खफा ममता बनर्जी का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget