एक्सप्लोरर

'2 सीटों पर नहीं मानी कांग्रेस, दम है तो BJP को वाराणसी में हराकर दिखाओ', खफा ममता बनर्जी का वार

I.N.D.I.A Seat Sharing: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ फोटो खिंचाने आते हैं.

I.N.D.I.A Seat Sharing: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रही तनातनी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दम है तो वो वाराणसी में जाकर बीजेपी को हराकर दिखाएं. 

टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा, ''मैंने कांग्रेस से कहा कि बंगाल में 2 सीटें ले लो, लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) मना कर दिया. जाओ यूपी के प्रयागराज,और बनारस में बीजेपी को हराकर आओ.'' उन्होंने आगे राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग राज्य में सिर्फ फोटो खिंचवाने आते हैं. 

ममता बनर्जी का ये बयान ऐसे समय पर आया जब गुरुवार (1 फरवरी) को ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी टीएमसी के साथ लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को लेकर चर्चा कर रही है. जल्द ही समाधान निकल जाएगा. 

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी से बंगाल में पार्टी के डिजिटल मीडिया योद्धाओं के साथ बातचीत के दौरान पूछा गया कि कांग्रेस के लिए एक भी लोकसभा सीट छोड़ने की अनिच्छा के बावजूद कांग्रेस टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को महत्व क्यों दे रही है? उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी भी कह रही हैं कि वह गठबंधन में हैं. दोनों तरफ से सीटों पर चर्चा जारी है. इसे सुलझा लिया जाएगा.''

दरअसल, हाल ही में बनर्जी ने ऐलान किया था कि बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी अकेले चुनाव लड़ेगी. इसको लेकर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सधी ही प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ममता बनर्जी गठबंधन की मुख्य सहयोगी है. 

कहां से सब कुछ शुरू हुआ?
ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग के दौरान कहा था कि हमें गठबंधन में उचित महत्व नहीं दिया गया तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे. बनर्जी के बयान को लेकर राहुल गांधी ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि गठबंधन में छोटे-मोटे बयान चलते रहते हैं.

वहीं पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि उन्हें (ममता बनर्जी) को जो बोलना है, बोलना दीजिए. टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनने का कारण अधीर रंजन चौधरी को करार दिया था.

बता दें कि टीएमसी और कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा है. 

ये भी पढ़ें- 'इंडिया गठबंधन खत्म हो चुका है', संजय राउत के सामने बोले प्रकाश प्रकाश आंबेडकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget