एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- पिछली सरकारों ने स्वदेशी हथियारों की फाइलों को जानबूझ कर दबाया, आयात पर रहा पूरा जोर

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब हमारे सैनिकों को बुलेटप्रूफ जैकेट्स तक नहीं मिलती थी. लेकिन आज हम ना केवल अपने लिए बुलैट प्रूफ जैकेट्स बनाते हैं बल्कि दूसरे देशों को सप्लाई करने के लिए भी तैयार हैं.

नई दिल्लीः रक्षा-क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलएसी तेजस को जानबूझकर फाइलों तक रखा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकारों को कोसते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही हथियारों को आयात करने पर जोर दिया गया, जिसके कारण स्वेदशी डिफेंस इंडस्ट्री नहीं पनप सकी. रक्षा बजट पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी से पहले हमारे यहां सैकड़ों ऑर्डिनेंस फैक्ट्री थीं. यहां तक की दोनों विश्वयुद्ध में बड़े तादाद में भारत से ही हथियार भेजे गए थे. जबकि अब स्थिति ये है कि हमारे यहां स्मॉल-आर्म्स (गन, राईफल इत्यादि) के लिए भी दुनिया की तरफ देखना पड़ता है.

पीएम ने कहा कि एक समय था जब स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलसीए तेजत तक को फाइलों में समेट दिया गया था. लेकिन वर्ष 2014 से स्थिति बदल गई है यानि जब से मोदी सरकार आई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हाल ही में 48 हजार करोड़ रूपये में 83 स्वदेशी लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया है जिससे बड़ी तादाद में एमसएमएसई यानि माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंटरप्राईजेज को फायदा होगा.

पीएम ने कहा कि सीडीएस के बनने से रक्षा प्रक्रिया में बेहद तेजी से काम हुआ है. करीब डेढ़ दशक में पहली बार रक्षा बजट के कैपिटल ऑऊटलेय यानि पूंजीगत व्यय में 19 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है. उन्होनें कहा कि सरकार के आत्मनिर्भर अभियान को सशस्त्र सेनाओ का सहयोग भी मिल रहा है.

पीएम ने सेना के ट्रेनिंग-ग्राउंड्स में लिखे उन वाक्यों का उल्लेख किया, जहां लिखा रहता है कि 'शांति काल में बहाया हुआ पसीना, युद्धकाल में रक्त बहने से बचाता है.' लेकिन पीएम ने कहा कि ''शांति की प्रीकंडिशन यानि पूर्वापेक्षा है वीरता, वीरता की प्रीकंडिशन है क्षमता और क्षमता की प्रीकंडिशन है सामर्थ.''

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, ये सच है कि रक्षा क्षेत्र में सरकार का दखल बहुत ज्यादा है, क्योंकि ये नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ा है. लेकिन, ये भी सच है कि 21वीं सदी में बिना प्राईवेट साझेदारी के देश रक्षा क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता है.

इस दौरान वेबिनार को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस साल रक्षा बजट में 63 प्रतिशत हिस्सा यानि करीब 70 हजार करोड़ रूपये (70221 करोड़) स्वदेशी हथियारों के लिए रखा गया है. उन्होंने कहा कि पिछले साल ये करीब 50 हजार करोड़ था.

रक्षा मंत्री के मुताबिक, हमारे सरकार की कोशिशों का नतीजा है कि पिछले छह सालों में भारत ने हथियारों का निर्यात करीब 700 प्रतिशत बढ़ाया है. सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब हथियारों को निर्यात करने वाले टॉप 25 देशों की श्रेणी में आ गया है.

चुनाव वाले राज्यों में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करना एक नियमित प्रक्रिया: केंद्रीय चुनाव आयोग 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget