एक्सप्लोरर

PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर आज जायेंगे पीएम मोदी, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

PM Modi Karnataka Visit: पीएमओ ने कहा कि वह श्री सुत्तूर मठ और श्री चामुंडेश्वरी मंदिर भी जाएंगे. मोदी आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार सुबह मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज से कर्नाटक (Karnataka) के दो दिवसीय दौरे (2 Days Visit) पर रहेंगे. इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) में भी हिस्सा लेंगे. ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को योग दिवस के साथ जोड़ते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि 75 केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में देशभर में 75 महत्वपूर्ण स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मोदी मैसूर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में भाग लेंगे.

पीएमओ ने कहा कि योग कार्यक्रम विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, कॉर्पोरेट और अन्य संगठनों द्वारा भी आयोजित किए जाएंगे और इसमें देशभर के करोड़ों लोग शामिल होंगे. मोदी का योग कार्यक्रम ‘गार्जियन योग रिंग’ का भी हिस्सा है, जो 79 देशों और संयुक्त राष्ट्र संगठनों के साथ-साथ विदेशों में भारतीय मिशनों की एक संयुक्त कवायद है.

पीएमओ ने कहा कि 2015 से, हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY) मनाया जाता है. इस वर्ष के योग दिवस का विषय ‘‘मानवता के लिए योग’’ है. पीएमओ ने कहा कि मोदी सोमवार को ‘सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च’ (सीबीआर) का उद्घाटन करेंगे और बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में बागची-पार्थसारथी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखेंगे.

विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे

वह बेंगलुरु में डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स (बेस) का भी दौरा करेंगे और बेस विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे. मोदी राष्ट्र को 150 ‘प्रौद्योगिकी हब’ समर्पित करेंगे और बाद में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री मैसूर के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में एक सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे, जहां वह नागनहल्ली रेलवे स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे. मोदी अखिल भारतीय वाक् श्रवण संस्थान (एआईआईएसएच) में ‘संचार विकार वाले व्यक्तियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

पीएमओ ने कहा कि वह श्री सुत्तूर मठ और श्री चामुंडेश्वरी मंदिर भी जाएंगे. मोदी आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार सुबह मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएमओ ने कहा कि मोदी बेंगलुरु उपनगरीय रेल परियोजना (बीएसआरपी) की आधारशिला रखेंगे. मोदी भारत के पहले वातानुकूलित रेलवे स्टेशन- बैयप्पनहल्ली में सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. इस रेलवे स्टेशन को लगभग 315 करोड़ रुपये की कुल लागत से एक आधुनिक हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया गया है.

प्रधानमंत्री कल दो दिवसीय यात्रा पर कर्नाटक पहुंच रहे हैं

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में रविवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कल दो दिवसीय यात्रा पर कर्नाटक पहुंच रहे हैं. वह भारतीय विज्ञान संस्थान के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे. वह आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का भी उद्घाटन करेंगे.’’उन्होंने कहा कि मोदी विभिन्न रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संबंधित कार्यक्रमों की आधारशिला रखेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी बेंगलुरु में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हमने आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं. वरिष्ठ अधिकारी कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.’’ बोम्मई के अनुसार, प्रधानमंत्री सोमवार शाम को मैसूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और उसी शाम सुत्तूर मठ और चामुंडी हिल्स का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मैसूर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होंगे. हमने आयोजन के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं.’’

ये भी पढ़ें:

Exclusive: पीएम मोदी के दोस्त अब्बास से एबीपी न्यूज़ ने की खास बातचीत, बोले - तब ऐसा नहीं था माहौल, मिलकर मनाते थे ईद और होली

अग्निपथ पर BJP-JDU के झगड़े को लेकर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, कहा - इनकी आपसी तनातनी का खामियाजा भुगत रही जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget