एक्सप्लोरर

PM Modi Japan Visit: जापानी बच्चे ने प्रधानमंत्री मोदी से की हिंदी में बातचीत, PM बोले- वाह! तुमने कहां से सीखी

प्रधानमंत्री का स्वागत करने आए जापानी बच्चे उनसे काफी प्रभावित और खुश दिखाई दिए. पीएम मोदी भी बड़ी उत्सुक्ता से इन बच्चों से मिले.

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं. टोक्यो पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों समेत जापान के नागरिकों ने भी पीएम मोदी का वहां भव्य स्वागत किया. टोक्यो में प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान जापानी बच्चों ने उनसे बातचीत की. पीएम मोदी ने इन बच्चों के साथ हिंदी में बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी बच्चों से अभी बातचीत कर ही रहे थे कि उनमें से एक से एक जापानी बच्चे ने उनसे हिंदी में बातचीत की. पीएम मोदी जापानी बच्चे के हिंदी में बातचीत करने उससे काफी प्रभावित हुए. उन्होंने उस जापानी बच्चे से पूछा, वाह! आपने हिंदी कहां से सीखी? आप इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोले लेते हैं. टोक्यो में प्रधानमंत्री का स्वागत करने आए जापानी बच्चें उनसे काफी प्रभावित और खुश दिखाई दिए. पीएम मोदी भी बड़ी उत्सुक्ता से इन बच्चों से मिले. उन्होंने इन जापानी बच्चों को आर्शीवाद और अपना ऑटोग्राफ भी दिया. 

बता दें कि पीएम मोदी पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार आज शाम चार बजे जापान में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे. टोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया. टोक्यो में लोगों ने मोदी नाम के नारे भी लाए. पीएम मोदी ने इस दौरान सभी लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंन कहा कि जापान में रह रहे भारतीय लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वे भारत में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं. मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए जापान में प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद देता हूं.

कारोबारी जगत के लोगों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की अपनी इस यात्रा का उद्देश्य और जापान से भारत के संबंधों को लेकर भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग हमारी विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू है. पीएम मोदी ने जापान के साथ अपने मजबूत रिश्तों का जिक्र करते हुए भविष्य में दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई. उन्होंने कहा कि मार्च शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री किशिदा और मैंने जापान से भारत में अगले पांच वर्षों में सार्वजनिक और निजी निवेश, साथ ही वित्तपोषण में 5 लाख करोड़ रुपये प्राप्त करने के अपने इरादे की घोषणा की थी. पीएम मोदी ने कहा कि आगामी यात्रा के दौरान, वह इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लक्ष्य के साथ जापान के कारोबारी जगत के नेताओं से मिलेंगे.

इसे भी पढ़ेः-

Watch: टोक्यो पहुंचते ही PM Modi का जोरदार स्वागत, जय श्रीराम के लगे नारे, आज भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकी संगठन TRF की धमकी भरी चिट्ठी, RSS और केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget