एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे पीएम मोदी, राज्य को देंगे परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Jammu Visit: पीएम मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह रेलवे, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

PM Modi Jammu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह रेलवे, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. कुल मिलाकर 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं इस दौरे में राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी.

चेनाब पुल: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज
प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चेनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे और उसके डेक का दौरा भी करेंगे. यह पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और 1,315 मीटर लंबा है. यह पुल इस तरह से डिजाइन किया गया है कि भूकंप और तेज हवाओं को झेल सकता है. इस पुल के जरिए कटरा से श्रीनगर की दूरी अब मात्र 3 घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे यात्रा समय में 2 से 3 घंटे की बचत होगी.

अंजी ब्रिज: भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज
चेनाब ब्रिज के बाद पीएम मोदी अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे, जो भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज है. यह कठिन भौगोलिक क्षेत्र में निर्माण की एक मिसाल है और रेल संपर्क को सुदृढ़ करेगा.

USBRL परियोजना राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह परियोजना लगभग 272 किलोमीटर लंबी है और इसमें 36 सुरंगें (119 किमी) और 943 पुल शामिल हैं. 43,780 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में रेल मार्ग से जोड़ देगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
पीएम मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें यात्रियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और भरोसेमंद यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी.

सीमा क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा
प्रधानमंत्री NH-701 पर रफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और एनएच-444 पर शोपियां बाईपास रोड की आधारशिला रखेंगे. यह दोनों परियोजनाएं 1,952 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेंगी. इसके अलावा श्रीनगर के संग्रामा जंक्शन (NH-1) और बेमिना जंक्शन (NH-44) पर दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा.

कटरा में मेडिकल कॉलेज की सौगात
पीएम मोदी श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी रखेंगे, जिसकी लागत 350 करोड़ रुपये से अधिक है. यह रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज होगा, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा संबल मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget