एक्सप्लोरर

संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला: पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- गंभीरता से लें, राजनीति में पड़ने की जरूरत नहीं

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक को लेकर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहा है. इस बीच पीएम मोदी का बयान सामने आया है.

Lok Sabha Security Breach: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (14 दिसंबर) को केंद्रीय मंत्रियों को निर्देश दिए हैं. एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वो मामले को गंभीरता से लें और इसको लेकर राजनीति में ना पड़े. हम सभी को सावधानियां बरतनी होगी. 

मामले को लेकर कांग्रेस समते अन्य विपक्षी दल दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान देने की मांग कर रहे हैं. इस कारण राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा हुआ.  सदन में आसन की अवमानना और अनादर को लेकर कांग्रेस के टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या सहित विपक्ष के 14 सदस्यों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिन के लिए निलंबित कर दिया गया.  वहीं राज्यसभा से टीएमसी के सांसद डेरेक ओब्रायन को निलंबित किया गया. 

कौन निलंबित हुआ?
पहले कांग्रेस के पांच सदस्यों टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को सदन से निलंबित किया गया.  इसके बाद कांग्रेस के वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद और मणिकम टैगोर, डीएमके की कनिमोई और एसआर प्रतिबन, माकपा के एस वेकटेशन, पी आर नटराजन और  केके. सु्ब्बारायन के निलंबन का प्रस्ताव सदन में पारित हुआ. 

सरकार ने क्या कहा?
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हंगामे पर कहा, ‘‘हम सब सहमत हैं कि कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना लोकसभा सदस्यों की सुरक्षा में गंभीर चूक थी.  इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है.'' 

विपक्ष लगातार हमलावर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में बुधवार (13 दिसंबर) को कई सवाल उठाते हुए कहा था कि सुरक्षा में सेंध का काफी गंभीर मामला है. ऐसे में अमित शाह को सदन के भीतर बयान देना चाहिए. इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि कांग्रेस समेत अन्य दल राजनीति कर रहे हैं. राजनीति नहीं करके हमें देश को एकजुटता का संदेश देना चाहिए. इसके बाद विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने सदन से वॉकआउट कर दिया था. 

कैसे पूरी घटना हुई थी?
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग- सागर शर्मा और मनोरंजन डी बुधवार (13 दिसंबर) को सदन के भीतर कूद गए. दोनों ने इस दौरान केन के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. इस बीच कुछ सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया. वहीं दूसरी ओर अमोल शिंदे और नीलम देवी ने संसद परिसर के बाहर केन से रंगीन धुआं छोड़ा और तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए. 

पुलिस ने क्या कहा?
सागर, मनोरंजन, अमोल, नीलम और विक्की अब पुलिस हिरासत में हैं. उनके अन्य साथी ललित की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि सभी छह लोग एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उन्होंने कुछ दिन पहले साजिश रची थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के  हवाले से बताया कि आरोपी सोशल मीडिया मंचों के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे और बुधवार को संसद आने से पहले उन्होंने रेकी की थी. 

ये भी पढ़ें- 'सिंह इज किंग...' संसद में सागर शर्मा को पकड़ने के लिए गुरजीत सिंह औजला की शशि थरूर ने की जमकर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget