एक्सप्लोरर

उदयपुर में PM मोदी ने देश को समर्पित की 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव से पहले घोषणाएं करना, पत्थर लगवाना, यह खेल सालों से चला आया है. हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी जिसे खत्म करने में हमें जबर्दस्त ताकत लगानी पड़ी जिसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते.

उदयपुर: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हल्की बारिश के बीच खेलगांव में पंद्रह हजार एक सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने राजनीति नहीं की है बल्कि हमने विकास किया है और जो कहा है उसे पूरा किया. उन्होंने कहा कि आगे भी जो कहेंगे उसे पूरा करके दिखाएंगे.

हमें चुनौतियों को चुनौती देने का आदत है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव से पहले घोषणाएं करना, पत्थर लगवाना, यह खेल सालों से चला आया है. हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी जिसे खत्म करने में हमें जबर्दस्त ताकत लगानी पड़ी जिसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते. प्रधानमंत्री ने कहा कि सारी व्यवस्थाओं में इतनी अधिक बुराईयां प्रवेश कर चुकी थी कि यदि कोई ढीला-ढाला इंसान होता तो वह देखकर ही डर जाता. लेकिन हमें चुनौतियों को चुनौती देने की आदत भी है और चुनौतियों को स्वीकार करते हुए रास्ते खोलते हुए देश को आगे ले जाने की ताकत भी रखते है.

पीएम मोदी ने राजस्थान की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर विकास के कार्यों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि साल 2006 में चम्बल पर ‘हैंगिग ब्रिज’ (झुलते पुल) का निर्माण शुरू किया. कुछ करोड़ रुपये की लागत से उसे भी ग्यारह साल में पूरा नहीं कर पाई. अंतत: इसे हमारी सरकार ने पूरा करके दिखाया है और इसका आज लोकार्पण किया गया है.

हम विकास में विश्वास रखते हैं, घोषणाओं में नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हैंग्रिग ब्रिज के निर्माण कार्य से काम करने वाली सरकार को आसानी से समझा जा सकता है. प्रधानमंत्री ने आज पंद्रह हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास को राजस्थान के लिए अदभुत घटना बताते हुए कहा कि हम विकास में विश्वास रखते है, घोषणाओं में नहीं. उन्होंने कहा कि जिस कार्य को आरंभ करेंगे उसे पूरा करने का प्रयास भी करेंगे. हिम्मत के साथ निर्णय लेते है और पूरा करके दिखाते है. इसलिए एक साथ इतनी अधिक परियोजनायें बनायी है और एक साथ काम शुरू भी किये है. हम अलग मिट्टी से बने हुए है. आने वाले समय में राजस्थान की कायाकल्प होकर रहेगी. उन्होंने कहा कि काम अटकने से देश का नुकसान हुआ है.

जब भाषण के दौरान पीएम मोदी ने चायवाले का जिक्र किया!

पीएम मोदी ने विकास में सडकों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि सड़के अच्छी होंगी तो पर्यटन, औद्योगिक विकास और किसानों को सुविधा मिलेगी लेकिन इसके अभाव में विकास की संभावनाएं धूमिल हो जाएगी. उन्होंने राजस्थान में पर्यटन की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि हर पर्यटक राजस्थान आना चाहता है यदि सड़क अच्छी होगी तो फूल वाले से लेकर चायवाले तक सब कमायेंगे. प्रधानमंत्री ने जैसे ही चायवाले का जिक्र किया, जनसमूह काफी देर तक मोदी, मोदी के नारे लगाता रहा.

सड़के अच्छी होती है तो जीवन में भी बदलाव आता है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़के अच्छी होने से किसानों को फसल बाजार तक ले जाने में आसानी होगी. इससे किसानों को बहुत बड़ा लाभ होगा. किसान खेत से आसानी से फसल बाजार तक ले जा सकेंगे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरफ से शुरू की गई चतुर्भुज सड़क परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से देश का तेजी से विकास हुआ. सड़कें देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है, इसे ध्यान में रखते हुए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. सड़के अच्छी होती है तो जीवन में भी बदलाव आता है.

विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाना है तो हमारी व्यवस्था को आधुनिक बनाना होगा. नई पीढ़ी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, फाइबर केबल, बिजली, पानी, सड़क, रेल, समुद्र मार्ग, डिजिटलीकरण, अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों का जाल हो. ग्रामीण इलाकों में बैठे विद्यार्थियों को भी शहरों की तर्ज पर सुविधा मिले. हम इसी ओर तेजी से आगे बढ़ रहे है. विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी.

आसानी से रसोई गैस कनेक्शन मिल रहा है: प्रधानमंत्री

इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक लाभ गरीब महिलाओं को मिला है, उन्हें धूएं से निजात मिली है. सबको मालूम है कि रसोई गैस कनेक्शन सालों पहले कैसे मिलता था, बड़ी मुश्किल से गैस कनेक्शन मिलता था. मगर अब हालात बदल गए हैं और आसानी से रसोई गैस कनेक्शन मिल रहा है. देश भर में अभियान चलाकर गरीबों के घर जाकर गैस कनेक्शन देने का काम चल रहा है, लाखों महिलाओं को यह कनेक्शन मिल भी चुके हैं.

पीएम मोदी ने जीएसटी को दुनिया के लिए अजूबा बताया 

पीएम मोदी ने सड़कों के तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए परिवहन मंत्रालय से परिवहन नियमों में बदलाव करने का सुझाव दिया और कहा कि पुराने कानून मौजूदा दौर में उचित नहीं है. इस तरफ परिवहन मंत्रालय को ध्यान देना चाहिए. मोदी ने जीएसटी को विश्व के लिए अजूबा बताते हुए कहा कि रातों रात व्यवस्था बदली और उसे अगले दिन से अपना भी लिया गया हो यह इस देश की ताकत है. उन्होंने राजस्थान के जीएसटी अधिकारी के बारे में आम लोगों विशेष रूप से छोटे व्यापारियों को जागरुक करने के लिए पंद्रह दिन का अभियान चलाये ताकि छोटे व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके.

पीएम मोदी इसके बाद भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. हवाई अड्डे पर राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, वरिष्ठ अधिकारियों ने विदाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

Embed widget