एक्सप्लोरर

'गहलोत जी राजस्थान से जा रहे हैं, उन्हें भी मालूम', राजस्थान में पीएम मोदी ने भरी जीत की हुंकार

PM Modi in Chittorgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है. उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला भी बोला है.

PM Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (2 अक्टूबर) को राजस्थान के चितौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गहलोत जी राजस्थान से जाने वाले हैं. उन्हें भी ये बात मालूम हैं. पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान का चहुंमुखी विकास सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है. 

पीएम मोदी ने राजस्थान को 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात दी है. इसमें रेलवे से लेकर एलपीजी प्लांट तक शामिल हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में बैठे हुए लोगों को भले ही ये नहीं लगता है कि गहलोत जी जा रहे हैं. मगर गहलोत जी को खुद ही मालूम है कि वह जा रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया. 

कांग्रेस की विदाई का काउंटडाउन शुरू

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता का संदेश कांग्रेस के नेताओं तक पहुंच चुका है. यहां मुख्यमंत्री गहलोत जी को भी पता है कि कांग्रेस सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि इन दिनों गहलोत जी ने एक प्रकार से बीजेपी को बधाई दे दी है. वह आग्रह कर रहे हैं कि बीजेपी सरकार बनने के बाद उनकी योजनाएं बंद नहीं की जाएं. मैं बीजेपी सरकार बनने की बात स्वीकार करने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं.

अपराध के मामले में राजस्थान सबसे आगे

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान की पहचान आतिथ्य सत्कार की रही है. लेकिन पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है. मुझे ये कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि जब भी अपराध की बात आती है, तो उसमें राजस्थान टॉप पर होता है. उन्होंने कहा कि अराजकता, दंगे और पत्थरबाजी की वजह से राजस्थान का नाम बदनाम हुआ है. महिलाओं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार के मामलों में भी आज हमारा राजस्थान सबसे ज्यादा बदनाम हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: 'दंगे, पत्थरबाजी से राजस्थान बदनाम, गहलोत सरकार ने तबाह की साख', पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget