एक्सप्लोरर

Live: 'दंगे, पत्थरबाजी से राजस्थान बदनाम, गहलोत सरकार ने तबाह की साख', पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार

PM Modi in Rajasthan-Madhya Pradesh: राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव होने वाले हैं. चुनाव के बीच राज्यों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है.

Key Events
PM Narendra Modi in Rajasthan Chittorgarh Madhya Pradesh Gwalior For Project Inauguration Live Updates Live: 'दंगे, पत्थरबाजी से राजस्थान बदनाम, गहलोत सरकार ने तबाह की साख', पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PTI)

Background

PM Modi Rajasthan-MP Updates: प्रधानमंत्री सोमवार (2 अक्टूबर) को राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. पीएम मोदी राजस्थान को 7000 करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं. मध्य प्रदेश में पीएम मोदी 19,260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. जहां राजस्थान में पीएम मोदी चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं मध्य प्रदेश में वह ग्वालियर में लोगों को संबोधित करेंगे. 

पीएम मोदी राजस्थान में जिन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने वाले हैं, उसमें गैस पाइपलाइन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का एलपीजी प्लांट, चार लेन की सड़क, रेलवे ओवरब्रिज को दो लेन से चार तक बनाने और उसे चौड़ा करने की आधारशिला, रेलवे प्रोजेक्ट, पर्यटन सुविधाओं और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, कोटा का कैंपस शामिल है. 

वहीं, मध्य प्रदेश में दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने 2.2 लाख से घर, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से बने घर, जल जीवन मिशन परियोजना की आधारशिला और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखी जाएगी. राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 

इन राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को लोकसभा 2024 के चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इन चुनावी नतीजों का असर 2024 में देखने को मिलने वाला है. इन्हीं वजहों से हर पार्टी मैदान बनाने में जुटी हुई है. पीएम मोदी वैसे तो राजस्थान और मध्य प्रदेश को सौगात दे रहे हैं, मगर इसे चुनाव के एंगल से भी देखा जा रहा है. यही वजह है कि हर किसी कि इस पर नजर टिकी हुई है. 

13:19 PM (IST)  •  02 Oct 2023

PM Modi on Kanahiya Lal: कन्हैयालाल की हत्या का किया पीएम ने जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि जो कांग्रेस सरकार जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकती, उसको हटाना बहुत जरुरी है. जो उदयपुर में हुआ, क्या उसकी आपने कल्पना भी की थी! उन्होंने कहा कि जिस राजस्थान ने दुश्मन पर भी धोखे से वार न करने की परंपरा को जीया है, उस राजस्थान की धरती पर कपड़े सिलाने के बहाने लोग आते हैं और बिना डर एवं खौफ के टेलर का गला काट देते हैं. दरअसल, पीएम मोदी कन्हैयालाल हत्याकांड की बात कर रहे थे. 

13:05 PM (IST)  •  02 Oct 2023

PM Modi on OROP: पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ में वन रैंक वन पेंशन को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक वन रैंक वन पेंशन को लटकाए रखा. कांग्रेस कहती रह गई कि वह इसे लागू करेगी. कांग्रेस ने लोगों की आंखों धूल झोंका है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने डंके की चोट पर वन रैंक वन पेंशन को पूरा किया है. हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के तहत सेना के जवानों को 70 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget