एक्सप्लोरर

भगवान शिव की शरण में पीएम मोदी, थोड़ी देर में काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

पीएम मोदी पिछ्ले बार पशुपतिनाथ मंदिर 12 मई को आए थे जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा था.

काठमांडू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन' (बिम्सटेक) की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए नेपाल में हैं. पीएम मोदी थोड़ी देर बाद काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन किया है. पीएम मोदी पिछ्ले बार पशुपतिनाथ मंदिर 12 मई को आए थे जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा था. बता दें कि बिम्सटेक बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है. करीब 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था वाले इस धर्मशाला के निर्माण में मदद का ऐलान भारत ने 2014 में पीएम मोदी का पहली नेपाल यात्रा का दौरान किया था. काठमांडू के तिलगंगा इलाके में बनी इस धर्मशाला के निर्माण के लिए भारत ने नेपाल को करीब 25 करोड़ रुपये की मदद भी दी थी. जुलाई 2016 में इसके निर्माण कार्य के करारनामे पर दस्तखत हुए थे और दो साल के भीतर इसे तैयार कर लिया गया. वहीं बिमस्टेक की बैठक में आज सदस्य देशों के बीच आतंकवाद सहित सुरक्षा के विविध आयाम, मादक पदार्थो की तस्करी, साइबर अपराध, आपदाओं के अलावा कारोबार और कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और आपसी सहयोग मजबूत बनाने पर जोर दिया जायेगा. सात देश के इस समूह में सार्क के पांच देश-बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं. इनके अलावा आसियान के दो देश म्यांमार और थाईलैंड भी इसके सदस्य हैं. आतंकवाद से मुकाबला सभी बिम्सटेक देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है. गोवा में वर्ष 2016 में संपन्न बिम्सटेक आउटरीच सम्मेलन में जारी घोषणापत्र में आतंकवाद से मुकाबले पर विचार विमर्श हुआ था. उस बैठक में जोर दिया गया था कि आतंकवादी गतिविधियों को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता. आतंकवाद का विषय तब से राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों और अन्य क्षेत्रीय बैठकों में चर्चा से संबंधित महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है. वीडियो देखें- यह भी पढ़ें- कर्नाटक पर कोर्टरूम ड्रामा: सुनवाई के दौरान कांग्रेस-बीजेपी ने रखीं ये दलीलें, कल फिर होगी सुनवाई कश्मीर: 10 पुलिसकर्मियों के परिजनों का अपहरण कर हिजबुल आतंकी बोला- 'घर वालों के बदले, घर वाले' सुप्रीम कोर्ट ने SSC 2017 के रिजल्ट्स पर लगाई रोक, कहा- पूरी परीक्षा थी गड़बड़ पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर कांग्रेस ने जारी किया PM मोदी का पुराना वीडियो, पूछा- यही हैं अच्छे दिन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA ब्लॉक के मॉक पार्लियामेंट में बरसीं महुआ मोइत्रा, CEC-RSS पर किया बड़ा हमला
INDIA ब्लॉक के मॉक पार्लियामेंट में बरसीं महुआ मोइत्रा, CEC-RSS पर किया बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
जेल से रिहा होते ही आजम खान अरेस्ट, ED ने कसा शिकंजा
जेल से रिहा होते ही आजम खान अरेस्ट, ED ने कसा शिकंजा
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात का सिस्टम, कुछ ही घंटों में आंध्र के तट को करेगा हिट
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात का सिस्टम, कुछ ही घंटों में आंध्र के तट को करेगा हिट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget