एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने प्रमुख ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ की बैठक, कहा- यह समय चुनौतियों का समाधान करने का है

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन से संबंधित राज्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, सरकार रेलवे और वायुसेना के प्रभावी उपयोग पर काम कर रही है ताकि टैंकर जल्द से जल्द उत्पादन केंद्र तक पहुंच सकें.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के प्रमुख ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ बैठक की. पीएम मोदी ने कहा कि यह समय केवल चुनौतियों से निपटने के लिए नहीं है, बल्कि बहुत कम समय में समाधान प्रदान करने के लिए भी है. उन्होंने सरकार और ऑक्सीजन उत्पादकों के बीच अच्छा समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया.

पीएम ने पिछले कुछ हफ्तों में अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन उत्पादकों की सराहना की. उन्होंने तरल ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए उठाए गए कई कदमों की सराहना की. पीएम मोदी ने देश में चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए औद्योगिक ऑक्सीजन को बदलने के लिए उद्योग को धन्यवाद दिया. स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए, पीएम मोदी ने आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए उद्योग की पूरी क्षमता का उपयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ ऑक्सीजन के परिवहन के लिए लॉजिस्टिक सुविधाओं को भी बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने उद्योग से आग्रह किया कि वे अन्य गैसों के टैंकरों का उपयोग ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए करें.

सरकार रेलवे और वायुसेना के प्रभावी उपयोग पर काम कर रही है- PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन से संबंधित राज्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, सरकार रेलवे और वायुसेना के प्रभावी उपयोग पर काम कर रही है ताकि टैंकर जल्द से जल्द उत्पादन केंद्र तक पहुंच सकें. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार, राज्यों, उद्योग और ट्रांसपोर्टरों और सभी अस्पतालों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है. तालमेल और समन्वय जितना बेहतर होगा, इस चुनौती से निपटने में उतनी ही आसानी होगी. ऑक्सीजन उत्पादकों की सराहना करते हुए, पीएम मोदी ने उनके लिए सरकार का पूरा समर्थन दिया और उम्मीद की कि देश जल्द ही संकट से निपटने में सफल होगा.

बैठक के दौरान आरआईएल के सीएमडी मुकेश अंबानी, SAIL के अध्यक्ष सोमा मंडल, JSW के सज्जन जिंदल, टाटा स्टील के नरेन्द्रन, JSPL के नवीन जिंदल, AMNS के दिलीप ओमन, LINDE के एम. बनर्जी, आईनॉक्स के सिद्धार्थ जैन, नेशनल ऑक्सीजन लिमिटेड के राजेश कुमार सराफ और ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल गेसमैनपॉइंटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष साकेत टिकू उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget