एक्सप्लोरर

कोरोना काल में अब तक 4 बार देश को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी, जानिए- कब-कब क्या कहा

आज पीएम मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. लॉकडाउन का तीसरा चरण पांच दिन बाद 17 मई को खत्म होगा.जानिए पीएम मोदी ने अपने पिछले चार संबोधन के दौरान क्या-क्या कहा.

नई दिल्ली: देश में कोरोना काल शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबतक चार बार देश को संबोधित कर चुके हैं. आज पीएम मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. लॉकडाउन का तीसरा चरण पांच दिन बाद 17 मई को खत्म होगा. ऐसे में पीएम मोदी लॉकडाउन 4.0 को लेकर कोई एलान कर सकते हैं. जानिए पीएम मोदी ने अपने पिछले चार संबोधन के दौरान क्या-क्या कहा.

19 मार्च- जनता कर्फ्यू

पीएम मोदी ने 19 मार्च को देश के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में संयम और संकल्प का आह्वान करते हुए देशवासियों से जनता कर्फ्यू लागू करने की अपील की थी. उन्होंने करीब 30 मिनट के अपने संबोधन में कोरोना वायरस के खतरे पर जोर देते हुए लोगों से घरों के अंदर रहने और जितना संभव हो सके उतना घर से काम करने के लिए कहा था. उन्होंने कहा था कि दुनिया ने इतना गंभीर संकट पहले कभी नहीं देखा.

24 मार्च- 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान

24 मार्च को कोरोना वायरस को लेकर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है. हर गली मोहल्ले, कस्बे को लॉकडाउन किया जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ‘’जान है तो जहान है.’’

3 अप्रैल- कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

तीन अप्रैल को पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने की अपील की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ‘’5 अप्रैल की रात 9 बजे देशभर के लोग 9 मिनट के लिये अपने घरों की बत्तियां बंद कर दें और उसके बदले में दिये या फिर मोमबत्ती जलाएं.’’ पीएम का मकसद कोरोना के खिलाफ देश को एकता के सूत्र में बांधना था.

14 अप्रैल- लॉकडाउन का विस्तार

पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को 19 दिन और बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया था. इस दौरान पीएम मोदी ने आम लोगों की दिक्कतों की बात कही और कहा कि संकट के इस दौर में सीमित संसाधनों के बीच हम लॉकडाउन से ही इस बीमारी को हरा सकते हैं. उन्होंने संबोधन में बुजुर्गों का खास ख्याल, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल और गरीब परिवार की देखरेख करने की अपील की थी.

यह भी पढ़ें- Coronavirus: रेल के बाद अब दिल्ली में मेट्रो शुरू करने की तैयारी? डीएमआरसी ने दिया संकेत विशेष सीरीज़: जनता पूछ रही सवाल, सरकार के वो कौन से होंगे कदम जो हालात लेंगे संभाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget