एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का कल गुजरात दौरा, 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को करेंगे लॉन्च

Projects In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं.

PM Modi Launch Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (12 मई) को गुजरात के दौरे पर रहने वाले हैं. इस दौरान वो कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. गुरुवार (11 मई) को एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी 12 मई को गुजरात का दौरा करेंगे और गांधीनगर में लगभग 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में सुबह लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर अखिल भारतीय शिक्षा संघ के अधिवेशन में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह, दोपहर 12 बजे के आसपास 4400 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.” बाद में वो गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) का भी दौरा करेंगे.

गिफ्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा

आधिकारिक बयान में ये भी उल्लेख किया गया है, “इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी GIFT सिटी में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे. GIFT IFSC संस्थाओं के साथ बातचीत भी की जाएगी जो GIFT सिटी में उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं को समझने के लिए होगी. प्रधानमंत्री 'अंडरग्राउंड यूटिलिटी टनल' और 'ऑटोमेटेड वेस्ट कलेक्शन सेग्रीगेशन प्लांट' सहित शहर की प्रमुख बुनियादी सुविधाओं का भी दौरा करेंगे.” इस मौके पर पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपेंगे.

विज्ञप्ति में आगे कहा गया, “प्रधानमंत्री पीएमएवाई (ग्रामीण और शहरी) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, साथ ही योजना के तहत बनाए गए लगभग 19,000 घरों के गृह प्रवेश में भी भाग लेंगे. वह कार्यक्रम के दौरान योजना के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे. इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय लगभग 1950 करोड़ रुपये है.”

गांधीनगर में, वह 2450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें शहरी विकास विभाग, जल आपूर्ति विभाग, सड़क और परिवहन विभाग और खान और खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: National Technology Day 2023: 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम', नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर PM मोदी ने वैज्ञानिक परियोजनाओं की रखी आधारशिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे दीपके, नहीं माने तो हिरासत में लेगी पुलिस?
LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे दीपके, नहीं माने तो हिरासत में लेगी पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget