एक्सप्लोरर

National Technology Day 2023: 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम', नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर PM मोदी ने वैज्ञानिक परियोजनाओं की रखी आधारशिला

National Technology Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टेक्नोलॉजी डे के अवसर पर स्मारक डाक टिकट व सिक्का जारी किया. उन्होंने कहा कि भारत का यूपीआई आज अपनी सरलता की वजह से न्यू नॉर्मल बन गया है.

PM Modi On National Technology Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में नेशनल टेक्नोलॉजी डे 2023 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के समारोह के प्रारंभ का प्रतीक होगा, जो 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई वैज्ञानिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और स्मारक डाक टिकट व सिक्का भी जारी किया.  

पीएम मोदी ने समारोह में कहा, मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता जब अटल जी ने भारत के सफल परमाणु परीक्षण की घोषणा की थी. इससे भारत ने न केवल अपने वैज्ञानिक सामर्थ्य को साबित किया था बल्कि भारत के वैश्विक कद को भी ऊंचाई दी थी. 2014 के बाद से भारत ने जिस तरह से साइंस और प्रौद्योगिकी पर जोर दिया है, जिसकी वजह से वह बड़े बदलावों का कारण बना है.

रिक्शा वाले तक डिजिटल ओनरशिप का कर रहे यूज 
समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब टेक्नोलॉजी सामान्य भारतीय की पहुंच से बाहर थी, लेकिन भारत का यूपीआई आज अपनी सरलता की वजह से न्यू नॉर्मल बन गया है. आज रेहड़ी-पटरी वालों से लेकर रिक्शा वाले तक, डिजिटल ओनरशिप का उपयोग कर रहे हैं. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और ये ग्रोथ उस समय में है जब दुनिया आर्थिक रूपांतरों के दौर से गुजर रही है. ये भारत का सामर्थ्य दिखाता है, भारत का टैलेंट दिखाता है. आज भारत हर उस दिशा में आगे बढ़ रहा है जो एक टेक लीडर कंट्री के लिए जरूरी होता है. 2014 में हमारे देश में करीब 150 के आस-पास ही इन्क्यूबेशन सेंटर थे, आज भारत में इन्क्यूबेशन सेंटरों की संख्या 650 भी पार कर चुकी है.

उन्होंने आगे कहा, हमने जो स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किया है,जो डिजिटल इंडिया अभियान शुरू किया,जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई. उसने भी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की सफलता को नई ऊंचाई दी है. भारत के यंग माइंड्स को इनोवेशन की ओर प्रेरित करने के लिए पिछले 9 सालों में देश में एक मजबूत बुनियाद को झोंक दिया गया है. कुछ साल पहले शुरू की गई अटल टिंकरिंग लैब्स आज देश की इनोवेशन नर्सरी बन रही है. एक समय था जब डेबिट और क्रेडिट कार्ड को जेब में रखना स्टेटस सिंबल हुआ करता था, लेकिन आज समय आ गया है जब भारत का यूपीआई अपनी सरलता के कारण न्यू नॉर्मल हो गया है.

ये भी पढ़ें: 

Delhi Government vs Centre Row: दिल्ली पर चुनी हुई सरकार का अधिकार, विधानसभा को कानून बनाने की शक्ति- सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget