एक्सप्लोरर

राम मंदिर को लेकर संसद में प्रस्ताव पेश करेगी मोदी सरकार, बजट सत्र के आखिरी दिन का ये है प्लान

Parliament Budget Session: बजट सत्र के आखिरी दिन यानि शनिवार (10 फरवरी) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने खास प्लान बनाया है.

Parliament Budget Session 2024: बजट सत्र के आखिरी दिन यानि शनिवार (10 फरवरी) को केंद्र की मोदी सरकार राम मंदिर को लेकर संसद में प्रस्ताव ला सकती है. सरकार दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में प्रस्ताव लाएगी.  

लोकसभा में राम मंदिर को लेकर प्रस्ताव नियम 193 के तहत लाया जाएगा. बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह, प्रताप चंद्र सारंगी और संतोष पांडे इसे पेश करेंगे. वहीं राज्यसभा में प्रस्ताव नियम 176 के तहत लाया जाएगा. इसे यहां बीजेपी सांसद के. लक्ष्मण, सुधांशु त्रिवेदी और राकेश सिन्हा पेश करेंगे. वहीं लोकसभा ने बुलेटिन जारी कर बताया कि सदन में शनिवार को राम मंदिर के निर्माण को लेकर चर्चा होगी. 

पीएम मोदी संसद को करेंगे संबोधित 
ये ऐसे समय में सामने आ रहा है जब एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को संसद को संबोधित कर सकते हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वो राम मंदिर को लेकर लाए गए प्रस्ताव पर बोल सकते हैं. राम मंदिर पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब सरकार की तरफ से कौन देंगे? इसे लेकर फिलहाल कुछ साफ नहीं है. 

दरअसल, पीएम मोदी ने 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित सभी अनुष्ठान किए थे. इस दौरान गर्भगृह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे.

बजट सत्र क्यों अहम है? 
ये बजट सत्र काफी अहम भी है, क्योंकि अप्रैल या मई में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में ये सत्रहवीं लोकसभा का संभवत अंतिम सत्र है. सरकार चाहेगी कि विभिन्न मुद्दों के जरिए वो लोगों को अपने साथ कर सके. वहीं विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को महंगाई और बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर घेर रही है. 

बता दें कि बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी. 

ये भी पढ़ें- पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ने क्या किया था ऐसा? मोदी सरकार ने कर दिया उनके लिए भारत रत्न का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget