एक्सप्लोरर

'Pariksha Pe Charcha 2021' पीएम मोदी से करना चाहते हैं सवाल तो जानें क्या है लास्ट डेट और कहां कराएं रजिस्ट्रेशन

बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं. ऐसे में परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वीं से 12वीं तक के छात्रों से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बात करेंगे. ये लगातार चौथा साल होगा जब पीएम मोदी छात्रों के सवालों का जवाब देंगे और उनके परीक्षा के तनाव को दूर करने का मंत्र भी देंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब तक कई हजार स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं कराया है तो जान लें क्या है लास्ट डेट

बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने में बस कुछ दिन बचे हैं. ऐसे मे देशभर में छात्रों से लेकर उनके माता-पिता तक टेंशन में हैं. वहीं पिछले तीन सालों की तरह इस साल भी बोर्ड स्टूडेंट्स के परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए पीएम मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे और बोर्ड के परीक्षार्थियों को एग्जाम के तनाव को दूर करने का मंत्र देंगे. इस वर्ष का कार्यक्रम भी जल्द ही आयोजित किया जाएगा जब छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री से सीधे सवाल कर सकेंगे.

अब तक 8.6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

बता दें कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब तक 8.6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन भी करा चुके हैं. वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 14 मार्च 2021 है. जानकारी के मुताबिक इस साल के कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के साथ पैरेंट्स और शिक्षक भा शामिल हो सकेंगे. अभी तक 2.24 लाख से ज्यादा शिक्षक और 78,000 पैरेंट्स कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. बता दें कि परीक्षा पर चर्चा 2021 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक छात्र 14 मार्च तक innovateindia.mygov.inपर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं.

प्रतियोगिता के विजेता सीधे कार्यक्रम में होंगे शामिल

इसके साथ ही ये भी बता दें कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2021 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अवेलेबल किसी एक थीम पर अपना रिस्पांस दर्ज कराया जा सकता है. प्रतियोगिता के विजेताओं को सीधे परीक्षा पर चर्चा 2021 में भाग लेने का मौका मिलेगा. हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये कार्यक्रम भी वर्चुअल माध्यम से ही आयोजित किया जाएगा.

इस साल परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का होगा चौथा संस्करण

गौरतलब है कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का पहला संस्करण 16 फरवरी 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था. तब से हर साल पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं और छात्र-छात्राओं को परीक्षा का तनाव दूर करने का मंत्र देते हैं. इस बार इस आयोजन का चौथा संस्करण होगा.

ये भी पढ़ें

Mamata Health Update: ममता का हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने कहा- MRI किया गया, हालत स्थि

Lockdown in Nagpur: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नागपुर में बढ़ते कोरोना के बाद लॉकडाउन का एलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget