एक्सप्लोरर

जल्द सऊदी जा सकते हैं पीएम मोदी, क्राउन प्रिंस सलमान से मुलाकात और इन्वेस्टर मीट का है कार्यक्रम

पीएम मोदी ने साल 2016 में रियाद का दौरा किया था. उस दौरान मोदी को अब्दुल अजीज सऊद के नाम पर देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द सऊदी अरब का दौरा कर सकते हैं. अपने इस दौरे पर पीएम मोदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात और इन्वेस्टर मीट कार्यक्रम में भाग लेंगे. हालांकि पीएम मोदी की सऊदी अरब यात्रा की कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने क्राउन प्रिंस सलमान से मुलाकात की थी.

पीएम मोदी ने साल 2016 में किया था रियाद का दौरा

पीएम मोदी की इस दौरे पर राजधानी रियाद में खाड़ी राष्ट्र की तरफ से आयोजित एक निवेश शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, एनएसए अजित डोभाल ने ने हाल ही में अपनी सऊदी अरब यात्रा पर पीएम मोदी के दौरे की जमीन तैयार की थी. मोदी की प्रधानमंत्री बनने के बाद सऊदी अरब की ये दूसरी यात्रा होगी. पीएम मोदी ने साल 2016 में रियाद का दौरा किया था. उस दौरान मोदी को अब्दुल अजीज सऊद के नाम पर देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

इसी साल फरवरी में भारत आए थे सऊदी के क्राउन प्रिंस

बता दें कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इसी साल फरवरी में भारत का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने पर सार्थक प्रयास किए थे. सलमान ने भारत दौरे पर चरमपंथ और आतंकवाद की भी निंदा की थी.

दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है सऊदी 

गौरतलब है कि सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है. सऊदी रिफाइनिंग, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में 100 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश करना चाहता है. सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी आरामको ने हाल ही में भारतीय कंपनी रिलायंस के साथ साझेदारी की है.

यह भी पढ़ें-

मुंबई: आरे कॉलोनी में मेट्रो के लिए 2700 पेड़ काटने पर विरोध बढ़ा, हिरासत में ली गईं प्रियंका चतुर्वेदी

पाकिस्तान की नई साज़िश: कश्मीर मुद्दे पर मार्च निकालने के लिए आम नागरिकों को PoK में किया इकट्ठा

ABP न्यूज़ का बड़ा खुलासा: भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका की PR कंपनी को दिए थे 7 करोड़

‘यमराज से कहें, दोषियों को सजा पूरी करने के लिए धरती पर भेंजें’- कोलकाता हाई कोर्ट से परिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget