एक्सप्लोरर

PM Modi To Ministers: पीएम मोदी की मंत्रियों को सलाह- बजट का हो पूरा इस्तेमाल, टीम की तरह करें काम, जरुरतमंदों तक पहुंचे योजनाएं

PM Modi To Ministers: पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि हर 6 हफ्ते में सभी मंत्री एक दूसरे के साथ मुलाकात करें ताकि आपस में समन्वय बना रहे.

PM Modi Instructs To Ministers: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रियों में टीम भावना बढ़ाने पर जोर दिया है. उन्होंने सभी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे एक टीम की भावना से काम करें. इसके साथ ही, एक दूसरे के मंत्रालय की जानकारी रखें. इसके अलावा, सभी मंत्री आवंटित बजट का भी पूरा इस्तेमाल करें और जरूरतमंदों तक सभी योजनाएं पहुंचाई जाए. पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि हर 6 हफ्ते में सभी मंत्री एक दूसरे के साथ मुलाकात करें ताकि आपस में समन्वय बना रहे.

पीएम मोदी का मंत्रियों को निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के साथ कल देर शाम एक मैराथन बैठक की. क़रीब साढ़े तीन घण्टे चली बैठक पीएम मोदी की उस पहल का हिस्सा है जिसमें वो अक्सर अपने मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के साथ विचार विमर्श करते रहते हैं. उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में मिली जीत के बाद पीएम की अपने सभी मंत्रियों से ये पहली बैठक थी. 

बुधवार को हुई इस बैठक में पांच विषयों पर सरकार के अलग अलग मंत्रालयों की ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया. इनमें इस साल बजट से जुड़ी घोषणाएं और उनका क्रियान्वयन, कुछ छोटे कृत्यों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने, अमृत सरोवर योजना के तहत हर जिले में 75 तालाब बनाने की पहल, क्षमता निर्माण और स्वायत्तशासी संस्थाओं में सुधार जैसे विषय शामिल थे.

6 हफ्ते में करें एक दूसरे से मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक़ बजट से जुड़ी घोषणाओं को अमल में लाने के लिए पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से एक टीम की तरह काम करने का आह्वान किया. पीएम ने अपने सभी मंत्रियों को सलाह दिया कि उन्हें अपने मंत्रालय के अलावा दूसरे मंत्रालयों की नीतियों और गतिविधियों की जानकारी रखनी चाहिए. पीएम ने कहा कि बजट में सभी मंत्रालयों के लिए आवंटित बजट का पूरा इस्तेमाल होना चाहिए जिससे कि सरकार की योजनाओं का फ़ायदा हर ज़रूरतमंद को मिल सके. पीएम ने इस संदर्भ में सभी मंत्रियों को हर छह हफ़्ते पर एक दूसरे से मिलते जुलते रहने का भी सुझाव दिया. 

इसके अलावा पीएम ने सभी मंत्रियों से अपने अपने मंत्रालयों से जुड़े उन क़ानूनों की पहचान करने को कहा जिनकी प्रासंगिकता अब ख़त्म हो चुकी है. प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी लगातार ऐसे क़ानूनों को ख़त्म करने की पैरवी करते आए हैं जिनकी उपयोगिकता ख़त्म हो चुकी है. इसके अलावा कल की बैठक में अमृत सरोवर योजना और स्वयतशासी संस्थाओं में सुधार के मसले पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: Booster Dose: बूस्टर डोज के लिए नहीं करना होगा अब ज्यादा इंतजार, 9 महीने से घटाकर 6 महीने करने पर सरकार कर रही विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget