एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली को दी बधाई, जानें क्या कहा?

PM Modi On Argentina New President: पीएम नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली को बधाई देते हुए दोनों देशों के संबंधों को विस्तार देने की बात कही है.

PM Modi Wishes To Javier Milei: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली को बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोमवार (20 नवंबर) को अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया, ''जेवियर माइली को  राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई. भारत-अर्जेंटीना रणनीतिक साझेदारी में विविधता लाने और उसका विस्तार करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.'' 

जेवियर माइली ने किया था गरीबी से निपटने का वादा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, माइली ने रविवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया. अपने धुर दक्षिणपंथी लोकलुभावन चुनावी अभियान के दौरान मिलेई ने बढ़ती मुद्रास्फीति और गरीबी से निपटने के लिए देश में बदलाव लाने का वादा किया था.

अर्जेंटीना के चुनाव प्राधिकरण के अनुसार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कुल 99.4 प्रतिशत वोट में माइली को 55.7 प्रतिशत और वित्त मंत्री सर्जियो मासा को 44.3 प्रतिशत वोट मिले.

ल्यूक फ्राइडन को भी पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार (20 नवंबर) को ल्यूक फ्राइडन को भी बधाई दी, जिन्होंने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है. पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं.

लक्जमबर्ग के वित्त मंत्री रह चुके ल्यूक फ्राइडन ने 17 नवंबर को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री जेवियर बेटल की लिबरल पार्टी के बीच गठबंधन होने के बाद फ्राइडन को नेता चुना गया था.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर ल्यूक फ्राइडन को हार्दिक बधाई. लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन में हमारे साझा विश्वास में निहित भारत-लक्जमबर्ग संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं.’’

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: पीएम मोदी का वादा, कहा- 'राजस्थान में भी वो दिन दूर नहीं, जब गरीबों को लूटने वाले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget