एक्सप्लोरर

MSP बढ़ाने जा रही मोदी सरकार? आज की कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फैसला

PM Modi Cabinet Decision: पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (19 जून, 2024) को होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की मीटिंग में कई अहम फैसले हो सकते हैं.

Modi Cabinet Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल की मीटिंग बुधवार (19 जून, 2024) को करने वाले हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में किसानों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. 

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की मीटिंग में कई फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की बढ़ोतरी को मंजूरी दी जा सकती है. अक्टूबर 2023 में मार्केट‍िंग सीजन 2024-25 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी गई थी. रबी की प्रमुख फसलें गेंहू, चना, मटर, जौ आदि हैं.

कितनी एमएसपी बढ़ी थी?
अक्टूबर 2023 में एमएसपी में वृद्धि मसूर के लिए 425 रुपये प्रति क्विंटल, रेपसीड और सरसों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल की मंजूरी दी गई थी. वहीं, गेहूं के लिए 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. जौ और चने के लिए क्रमश: 115 रुपये प्रति क्विंटल और 105 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. 


MSP बढ़ाने जा रही मोदी सरकार? आज की कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फैसला

ऐसे में गेहूं का दाम 2275 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल हुआ था, जबक‍ि सरसों का दाम 5650 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल था. मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप की गई थी. 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंग्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत तीन करोड़ घरों के निर्माण के लिए सरकारी सहायता को मंजूरी दी गई थी.

भारत सरकार ने 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की है. ऐसा इसलिए ताकि ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से लैस मकान बनाने में सहायता प्रदान की जा सके. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पिछले 10 वर्षों में पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घरों का निर्माण किया गया है।

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- मंत्री बनने का मिला था ऑफर, फिर क्यों कर दिया इनकार, जानें कौन हैं फग्गन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget