एक्सप्लोरर

राहुल के गढ़ में बरसे अमित शाह, कहा- गांधी परिवार ने अमेठी का बंटाधार कर दिया

अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस बीजेपी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस का दावा है कि यूपीए सरकार की योजनाओं को ही बीजेपी अपना बताकर अमेठी की जनता को गुमराह कर रही है.

अमेठी: राहुल गांधी के गढ़ अमेठी पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी गुजरात के विकास पर सवाल उठाते हैं लेकिन उन्होंने अमेठी का बंटाधार कर दिया है. अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि उनकी तीन पीढ़ियों ने अमेठी के विकास के लिए क्या किया. देश में मोदी और प्रदेश में योगी की जोड़ी ही विकास करेगी.

तीन पीढ़िय़ों के बावजूद अमेठी का विकास क्यों नहीं हुआ? अमित शाह ने कहा, ''राहुल गांधी जी आप मोदी सरकार के तीन साल के कामकाज का हिसाब मांगते हो लेकिन मैं आपसे आपकी तीन पीढ़ियों को लेकर सवाल पूछना चाहता हूं. तीन पीढ़ियां होने के बावजूद यहां विकास क्यों नहीं हुआ. राहुल गांधी गुजरात में हैं और विकास पर सवाल उठा रहे हैं. मैं राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहता हूं. राहुल गांधी बताएं कि आप इतने साल से सांसद हैं लेकिन अब तक यहां टीबी अस्पताल क्यों नहीं बना, कलेक्ट्रेट क्यों नहीं बना और कटान से लोगों को राहत क्यों नहीं मिली. आकाशवाणी का एफएम चैनल क्यों नहीं आया?''

राहुल गांधी ने अमेठी का बंटाधार कर दिया अमित शाह, ''राहुल गांधी गुजरात के विकास पर सवाल उठाते हैं लेकिन गुजरात का विकास को सब जानते हैं. जरा अमेठी के विकास पर नजर डालिए. राहुल गांधी ने अमेठी का बंटाधार कर दिया. हम देश के विकास के लिए 106 योजनाएं लाए, राहुल गांधी को तो इतनी गिनती भी नहीं आती होगी.''

पांच साल में यूपी गुजरात जैसा हो जाएगा अमित शाह ने कहा, ''देश में विकास के दो मॉडल हैं. एक है गांधी-नेहरू परिवार का मॉडल और दूसरा मोदी मॉडल है. नेहरू गांधी ने क्या किया ये हर किसी को पता है. लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में हर गांव में बिजली पहुंचाने का काम हो रहा है. हर घर में गैस सिलेंडर देने का काम कर रहे हैं. आज यूपी में योगी जी हैं और देश में मोदी जी. ये जोड़ी विकास करेगी. जब हम दोबारा वोट मांगने आएंगे तब तक यूपी भी गुजरात जैसा हो जाएगा.''

हमने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया अमित शाह ने कहा, ''राहुल गांधी पूछते हैं आपने क्या किया. हमने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया. देश की सीमा पर सैनिकों की हत्या होती थी कोई नहीं बोलता था. उरी में आतंकी हमले में 12 जवान शहीद हुए. पूरा देश आक्रोशित था. इस बार देश में नरेंद्र मोदी की सरकार थी. हमारे जवान पाकिस्तान में घुसकर गए और जवानों की हत्या का बदला लिया. राहुल गांधी के पास इटैलियन चश्मा है इसलिए चीजें सही से नहीं दिखाई देती हैं.''

जीता हुआ प्रत्याशी नहीं आता, स्मृति जी ने अमेठी को गले लगाया अमित शाह ने कहा, "मुझे यहां स्मृति ईरानी ने बुलाया है, मैंने पहली बार देखा कि जीता हुआ प्रत्याशी नहीं आता है और हारे हुए प्रत्याशी ने अमेठी को गले लगा लिया है. अमेठी किसी को जाने ना जाने अमेठी को सब जानते हैं. यह गांधी परिवार की वीआईपी सीट है. आजादी के बाद कई लोगों को आपने जिताकर भेजा. लेकिन आप बताइए प्रधानमंत्री मोदी और योगी की सरकार आने से पहले विकास क्यों नहीं हुआ.''

अमेठी से चार विधायक देने के लिए आपका धन्यवाद अमित शाह ने कहा, "मैं विधानसभा चुनाव के दौरान यहां प्रचार के लिए आया था. मैंने कहा था कि यूपी में सरकार अमेठी के विधायकों से बननी चाहिए. आपने पांच में चार विधायक जिता कर भेजे. इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहों वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहों वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Fact Check: 'जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 8 जवान शहीद'! कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच 
'कश्मीर आतंकी हमले में क्या वाकई 8 जवान हुए शहीद? कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget