एक्सप्लोरर

2024 लोकसभा चुनाव के लिए BJP की सबसे बड़ी रणनीति क्या होगी? 9 राज्यों में कौन होगा सीएम चेहरा? पार्टी अगले 2 दिनों में करेगी फैसला!

BJP लोकसभा और विधानसभा स्‍तर पर अपने हजारों विस्तारक उतारने वाली है. ये सभी विस्तारक बीजेपी के पूर्णकालिक सदस्य होंगे, जो लोकल संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे.

BJP National Executive Meeting In Delhi: इस साल यानी 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. बीजेपी ने लगभग सभी राज्यों में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनाव को लेकर बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी एक्टिव हो गया है. विधानसभा चुनाव के साथ-साथ बीजेपी ने 2024 के आम चुनावों के लिए भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसका ब्लू प्रिंट भी 16 और 17 जनवरी को सामने आ जाएगा.

दरअसल, विधानसभा और आम चुनाव के लिए बीजेपी अगले 2 दिनों में बड़ा फैसला करने वाली है. 16 और 17 जनवरी को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक होगी. पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में संबोधन भाषण भी देंगे और इस भाषण में ही 2024 के ब्लू प्रिंट की झलक मिल जाएगी.

पीएम मोदी का रोड शो भी होगा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे और एजेंडा पर भी चर्चा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेन्टर में 16 जनवरी को शाम 4 बजे से बैठक का आयोजन होगा. बैठक से ठीक पहले यानी 3 बजे पीएम मोदी का दिल्ली के पटेल चौक से रोड शो शूरू होगा, जो कन्वेंशन सेन्टर पर खत्म होगा.

इस साल इन राज्यों में होने हैं चुनाव

  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • त्रिपुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मिजोरम
  • राजस्थान
  • तेलंगाना

विधानसभा स्तर पर BJP का मेगा प्लान

देश में अभी सबसे ज्‍यादा राज्‍यों में बीजेपी की ही सरकार है. जहां पार्टी सत्ता में है वहां अगले चुनावों के बाद भी बने रहना चाहती है. इसके अलावा, जहां अन्‍य दलों की सरकारें हैं वहां के लिए बीजेपी खास तैयारी में जुट गई है. एबीपी न्‍यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी लोकसभा और विधानसभा स्‍तर पर अपने हजारों विस्तारक उतारने वाली है. ये सभी विस्तारक बीजेपी के पूर्णकालिक सदस्य होंगे, जो लोकल संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र की राजनीति में अब उर्फी जावेद के कपड़ों के अलावा कोई मुद्दा नहीं'- सामना में बोले संजय राउत, दीपिका का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget