एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: नरेंद्र मोदी को कितनी मिलती है सैलरी, जानें कितनी है कुल प्रॉपर्टी?

PM Modi Salary and Property: प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी को हर महीने करीब 1.66 लाख रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं. इसमें संसदीय भत्ता, व्यय भत्ता, दैनिक भत्ता और मूल वेतन शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता माने जाते हैं. आज यानी 17 सितंबर 2025 को वे अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. साधारण परिवार से उठकर देश की सबसे ऊंचे राजनीतिक पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा प्रेरणादायक रही है. पीएम मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. लोग अक्सर उनके बारे में और उनसे जुड़े अनसुने किस्सों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं, उनकी सैलरी और संपत्ति के बारे में. 

पीएम मोदी को मिलती है कितनी सैलरी?
प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी को हर महीने करीब 1.66 लाख रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं. इसमें संसदीय भत्ता, व्यय भत्ता, दैनिक भत्ता और मूल वेतन शामिल हैं. इसके तहत उन्हें 45,000 रुपये संसदीय भत्ता, 3,000 रुपये व्यय भत्ता, 2,000 रुपये दैनिक भत्ता और 50,000 रुपये मूल वेतन के रूप में मिलता है. हालांकि, पीएम मोदी को सीधे वेतन के रूप में केवल 50,000 रुपये मिलते हैं. लेकिन, उन्होंने यह तय किया है कि वे अपनी पूरी सैलरी को निजी खर्च के लिए इस्तेमाल नहीं करेंगे. इसके बजाय, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री राहत कोष (PM Relief Fund) में अपनी सैलरी दान कर देते हैं. इसका उद्देश्य देश के जरूरतमंद लोगों की मदद करना है.

पिछले 18 साल में कितनी बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति पिछले 18 सालों में बहुत सीमित रूप से बढ़ी है. वर्ष 2007 में उनकी संपत्ति कुल 42.56 लाख रुपये थी. वर्ष 2012 में यह बढ़कर 1.33 करोड़ रुपये हो गई. वर्ष 2014 में संपत्ति 1.26 करोड़ रुपये थी. वर्ष 2017 में उनकी संपत्ति कुल 2.00 करोड़ रुपये पहुंची. वर्ष 2024 में उनकी संपत्ति बढ़कर 3.02 करोड़ रुपये हो गई.

पीएम मोदी के पास है कितना कैश?

पीएम मोदी के पास कुल नकदी राशि मात्र 52,920 रुपये है. इसके अलावा, उनके पास जमीन या घर जैसी कोई संपत्ति नहीं है. साथ ही उन पर कोई भी लोन या देनदारी बकाया नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयकर रिटर्न में अपनी इनकम की जानकारी कुछ यूं दी है.

  • वर्ष 2018-2019 में उनकी आय 11.14 लाख रुपये थी.
  • 2019-2020 में आय बढ़कर 17.20 लाख रुपये हो गई.
  • 2020-2021 में आय 17.07 लाख रुपये दर्ज की गई.
  • 2021-2022 में आय घटकर 15.41 लाख रुपये हुई.
  • 2022-2023 में आय फिर बढ़कर 23.56 लाख रुपये दर्ज की गई.

संपत्ति के तौर पर और क्या है पीएम मोदी के पास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कुल 52,920 रुपये कैश में हैं. इसके अलावा, उनके एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट और उस पर जमा ब्याज की राशि लगभग 2.85 करोड़ रुपये है. एसबीआई में उनकी अतिरिक्त जमा राशि 80,304 रुपये है. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में ब्याज समेत उनकी जमा राशि 9.12 लाख रुपये है. उनके पास जेवेलरी में गोल्ड रिंग की कीमत 2.67 लाख रुपये है. इसके अलावा, अन्य संपत्तियों में क्लेम और इंटेरेस्ट्स की वैल्यू 3.33 लाख रुपये बताई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget