एक्सप्लोरर

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले विभिन्न दलों के बीच हुई बैठक, पीएम मोदी ने भी लिया हिस्सा

इन चुनावों को 2019 के चुनावों से पहले सेमीफाइनल बताया जा रहा है जिसमें कांग्रेस का कहना है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ मंगलवार को ‘‘स्पष्ट संदेश’’ देंगे.

नई दिल्लीः पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए काउंटिंग की पूर्व संध्या पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के बीच गहन विचार-विमर्श का दौर चला. इन चुनावों को 2019 के चुनावों से पहले सेमीफाइनल बताया जा रहा है जिसमें कांग्रेस का कहना है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ मंगलवार को ‘‘स्पष्ट संदेश’’ देंगे.

एक्जिट पोल के परिणाम को खारिज करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि अंतिम परिणामों का इंतजार किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य चुनावों के परिणामों का असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों पर नहीं पड़ेगा. एक्जिट पोल के परिणाम में कम से कम चार राज्यों में कांग्रेस के लिए स्पष्ट बहुमत के अनुमान जताए गए हैं.

दूसरी तरफ विपक्षी दलों का हौसला उस समय बढ़ गया जब उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी सत्तारूढ़ राजग गठबंधन से बाहर चली गई. साथ ही अपनी शक्ति दर्शाने के लिए गैर भाजपा दलों ने एक प्लेटफॉर्म पर आकर अपनी एकजुटता दिखाई. तेलंगाना में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मिलकर अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि टीआरस फिर से सत्ता में लौटेगी जबकि भाजपा ने भी संभावित समर्थन के संकेत दिए.

बहरहाल कांग्रेस नीत गठबंधन ने उम्मीद जताई कि वह केसीआर को सत्ता से बेदखल करेगी और अगली सरकार बनाएगी. इसने राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से कहा कि अगर किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो इसे एक दल के तौर पर लिया जाना चाहिए.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी को कम से कम 140 सीटें मिलेंगी और वह बहुमत की सरकार बनाएगी.

पांच राज्य विधानसभाओं के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक रूझानों का स्पष्ट रूप से पता चल जाएगा. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक्जिट पोल में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला बताया गया है.

तेलंगाना में एक्जिट पोल में टीआरएस और कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन के बीच मुकाबला है. यही मामला मिजोरम का है जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस का मुकाबला मिजो नेशनल फ्रंट से है जबकि भाजपा अलग मैदान में है. चुनावों से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पांच विधानसभाओं के लिए लोग परिणाम के रूप में ‘‘स्पष्ट संदेश’’ देंगे और विश्वास जताया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी.

सट्टा बाजारः कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर है सटोरियों को भरोसा

2019 का सेमीफाइनलः पांच राज्यों के चुनाव नतीजे कल, कांग्रेस की होगी वापसी या फिर खिलेगा कमल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget