एक्सप्लोरर

मिदनापुर: ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- दो मई...दीदी गई, असली परिवर्तन आ रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा, ''तृणमूल सरकार ने बंगाल को सिर्फ अंधकार दिया है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार बंगाल को सोनार बांग्ला देगी. दीदी के राज में यहां हिंसा और बम धमाकों की खबरे आती है. पूरे-पूरे घर उड़ जाते है धमाकों से और दीदी की सरकार सिर्फ देखती रहती है. इस स्थिति को हमें मिलकर बदलना होगा. बंगाल को शांति चाहिए, स्थिरता चाहिए, बम-बंदूकों और हिंसा से मुक्ति चाहिए.''

मिदनापुर: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे, इससे पहले नेता एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमला बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज अधिकारी परिवार के गढ़ मिदनापुर जिले के कांथी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. प्रधानमंत्री ने रैली में ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बंगाल के कोने कोने से एक ही आवाज आ रही है- दो मई दीदी जाछे और आसोल परिवर्तन आछे. यानी दो मई, दीदी गई और असली परिवर्तन आ रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''बंगाल के हर मुख से एक ही आवाज़ आ रही है कि 2 मई दीदी जाछे और आसोल परिवर्तन आछे. जब जरूरत होती है तब दीदी दिखती नहीं, जब चुनाव आता है तो कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे! यही इनका खेला है. पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा ये खेला समझ गया है. दीदी, आज पश्चिम बंगाल पूछ रहा है, कि एम्फन की राहत किसने लूटी? गरीब का चावल का किसने लूटा? उम्पुन के सताए लोग, आज भी टूटी हुई छत के नीचे जीने को मजबूर क्यों हैं.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''बीजेपी की डबल इंजन की सरकार हल्दिया को नदी जलमार्गों से कनेक्ट कर रही है. पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के स्टील प्लांट्स और अन्य उद्योगों के लिए जो आयात और निर्यात होगा, उसका हल्दिया अहम सेंटर बनने वाला है. यहां के लोगों का विकास, बीजेपी का संकल्प है. बीजेपी का संकल्प, बंगाल हर क्षेत्र तक विकास पहुंचना है. बीजेपी- हर स्कीम को स्कैम मुक्त करेगी. कट, कमीशन पर रोक लगाएगी.''

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आजकल मेदिनीपुर में आकर बहाने बना रही हैं, दीदी उन बहनों और परिवारों को जवाब नहीं दे पाई जिनको पहले उम्फान ने तबाह किया और फिर तृणमूल के टोलाबाजों ने लूट लिया. बंगाल का किसान भूल नहीं सकता कि कैसे दीदी ने निर्ममता दिखाई है. दीदी ने आपको पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित रखा. दो मई को बंगाल के विकास के बीच आ रही दीवारें टूट जाएंगी. यहां बीजेपी की सरकार बनेगी और किसानों के हक के 3 साल के पैसे भी उनके खातों में मैं जमा करके रहूंगा. पिछले तीन साल के जो पैसे दीदी ने नहीं दिए, वो मैं किसानों को दूंगा.''

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी का संकल्प पत्र भी सामने आ चुका है. मैं बंगाल, बीजेपी के सभी नेताओं, बंगाल बीजेपी की टीम को इसके लिए बहुत बधाई देता हूं. उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है, जनता की आवाज सुनकर बनाया है. लोगों की मुसीबतों को सुनकर बनाया है, बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए बनाया है. केंद्र सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए काम कर रही है. लेकिन तृणमूल की सरकार ने यहां ये भी नहीं होने दिया. टीएमसी सरकार को आपकी चिंता नहीं है. बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण के लिए जो काम केंद्र की बीजेपी सरकार कर रही है. उसे डबल इंजन की सरकार कई गुना बढ़ाने वाली है.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में दिए गए हर योगदान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है. इसलिए पश्चिम बंगाल बीजेपी के संकल्पों का भी अहम केंद्र है. बंगाल में 25 साल के आसपास के मतदाताओं औऱ पहली बार वोट देने वाले वोटर्स के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण समय है. उनपर बंगाल के भविष्य का निर्माण करने की जिम्मेदारी है और इस प्रकार, 'असोल पोरिवर्तन' समय की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें- Aamir Khan Corona Positive: आमिर खान को हुआ कोरोना, होम क्वारंटीन में हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट

परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, मामले को गंभीर बताते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट जाने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget