एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने करतारपुर साहिब, 1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला

तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मोदी ने कहा है कि अगस्त,1947 में एक गलती हुई थी. यह (गलियारा) उसी गलती का हर्जाना है.

नई दिल्ली: बंटवारे के दौरान करतारपुर साहिब को भारत की सीमा में न ला सकने की अक्षमता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर रविवार को हमला बोला. सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी करते हुए मोदी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा. ये दंगे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए थे.

करतारपुर साहिब गलियारे का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे को देखने के लिए अब दूरबीन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा और वह गलियारे का प्रयोग कर बिना वीजा के वहां जा सकते हैं.

तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, “अगस्त,1947 में एक गलती हुई थी. यह (गलियारा) उसी गलती का हर्जाना है. हमारे गुरु का महत्त्वपूर्ण स्थान कुछ ही किलोमीटर दूर था. लेकिन इसे हिस्सा (बंटवारे के दौरान भारत का) नहीं बनाया जा सका.. यह गलियारा उस क्षति को कम करने का प्रयास है.”

गुरु नानक देव का निधन 22 सितंबर, 1539 को करतारपुर में हुआ था. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधान न्यायाधीश जे एस खेहर और कई सिख नेता प्रधानमंत्री के निवास पर मौजूद थे. मोदी ने कहा कि चाहे वह गुरु नानक हों या गुरु गोविंद सिंह, उन्होंने हमें न्याय का पक्षधर बनना सिखाया.

उन्होंने कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए केंद्र सरकार 1984 के दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है.  प्रधानमंत्री ने कहा, “केंद्र सरकार 1984 से शुरू हुए अन्याय के लिए न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है. दशकों तक, माओं, बहनों, बेटियों और बेटों ने आंसू बहाए, कानून न्याय दिलाएगा, उनके आंसू पोंछेगा.”

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर मोदी ने 350 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया. उन्होंने खालसा पंथ के संस्थापक को एक योद्धा और एक कवि बताया जिनके पास धार्मिक ग्रंथों की अथाह जानकारी थी. मोदी ने कहा कि सरकार अब देश भर में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मनाने की योजना बना रही है. यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल, पिछली बार वाराणसी से मोदी को दी थी चुनौती

यूपी: SP-BSP गठबंधन के बाद बोली कांग्रेस, हम अपने दम पर लड़ेंगे यूपी के सभी 80 सीटों पर चुनाव

राम मंदिर: चुनाव से पहले नहीं तो BJP की जीत मुश्किल, बना तो यूपी की 80 में से 75 सीट जीतेंग- सुब्रमण्यम

गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बना गुजरात, कल से लागू होगा कानून

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget