Gujarat: पुस्तक मेले के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, 'तकनीक हमारे लिए जानकारी का एक महत्वपूर्ण जरिया है, लेकिन...'
PM Modi: आज गुजरात के अहमदाबाद में पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए. पीएम ने कहा कि .'कलम नो कार्निवल' जैसे अभियान गुजरात के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं.

Ahmedabad Book Fair: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज अहमदाबाद में 'नवभारत साहित्य मंदिर' द्वारा आयोजित पुस्तक मेले (Book Fair) के उद्घाटन में वर्चुअली शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा गुजरात के साहित्य और ज्ञान का विस्तार हो रहा है. इसके साथ ही नए युवा साहित्यकारों, लेखकों को भी एक मंच मिल रहा है.
अहमदाबाद में शुरू हुआ 'कलम नो कार्निवल'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब मैं गुजरात में आप सबके बीच था, तब गुजरात ने भी 'वांचे गुजरात' अभियान शुरू किया था. आज 'कलम नो कार्निवल' जैसे अभियान गुजरात के उस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं. पुस्तक और ग्रंथ, ये दोनों हमारी विद्या उपासना के मूल तत्व हैं. गुजरात में पुस्तकालयों की तो बहुत पुरानी परंपरा रही है"
पीएम ने किया 'आजादी का अमृत महोत्सव' का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा, "इस वर्ष ये पुस्तक मेला एक ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. अमृत महोत्सव का एक आयाम ये भी है कि हम हमारी आजादी की लड़ाई के इतिहास को कैसे पुनर्जीवित करें."
'इंटरनेट में ये सोच हावी होती जा रही है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इंटरनेट के जमाने में ये सोच हावी होती जा रही है कि जब जरूरत होगी तो इंटरनेट की मदद ले लेंगे. उन्होंने कहा कि तकनीक हमारे लिए निःसन्देह जानकारी का एक महत्वपूर्ण जरिया है, लेकिन वो किताबों को, किताबों के अध्ययन को रिप्लेस करने का तरीका नहीं है.
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में 'खेला होबे'? CM ममता बनर्जी ने दे दिया बड़ा बयान, बताया कौन-कौन होगा साथ
ये भी पढ़ें- CM Yogi on Mukhtar Ansari: 'सरकार करवा रही है 'पाप' की भरपाई', सीएम योगी का मुख्तार अंसारी पर बड़ा हमला
Source: IOCL



























